Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जालौन में पुलिस और अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह की मुठभेड़, जंगल में भिड़ंत, तीन बदमाश घायल

UP News: जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज परिसर के पास एसओजी और सर्विलांस टीम की अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह से मुठभेड़ हुई.जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी.

UP News: जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज परिसर के पास एसओजी और सर्विलांस टीम की अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी.

घायल अपराधी अस्पताल में

गोली लगने से घायल हुए तीनों बदमाशों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मौके से चोरी के औजार, दो तमंचे, एक रिवाल्वर और 20 से ज्यादा कारतूस बरामद किए.

चोरी की रिवाल्वर बरामद

पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से मिली रिवाल्वर आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर से चोरी की गई थी. यह गिरोह लंबे समय से मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों के आवासों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा था.

गिरोह की योजना नाकाम

जालौन में भी यह गिरोह मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास चोरी की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान तीनों को दबोच लिया.

मध्य प्रदेश से जुड़े अपराधी

गिरफ्तार किए गए बदमाश मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें-60 दिन, 4 मौतें: नारी शक्ति वंदन के बीच NIT कुरुक्षेत्र में एक और बेटी ने लगाई फांसी, छात्रों के उग्र प्रदर्शन से हिला प्रशासन

इलाके में खौफ और राहत

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें-अमित शाह की ‘चाणक्य नीति’ के कायल हुए विरोधी! देखिए कैसे संसद में प्रियंका गांधी ने भी मानी गृह मंत्री की ‘दाद’?

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि गिरोह की गतिविधियों और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है. बरामद हथियारों और उपकरणों से साफ है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर चोरी की घटनाओं में शामिल था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital