Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इस कॉमेडी शो में कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह नज़र नहीं आएंगे,शो का एक और विकेट भी गिरा

इस कॉमेडी शो में कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह नज़र नहीं आएंगे,शो का एक और विकेट भी गिरा

इस कॉमेडी शो में कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह नज़र नहीं आएंगे,शो का एक और विकेट भी गिरा

आगामी 10  सितंबर से कपिल शर्मा कॉमेडी शो कॉमेडियन कपिल शर्मा के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो फिर से शुरू हो रहा है जिसे लेकर अच्छी खबर नहीं है. पिछले दिनों ये खबर आई थी कि अब कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह इसमें नजर नहीं आने वाले हैं। अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक कपिल शर्मा शो से एक विकेट और गिरने वाला है। कहा जा रहा है कि शो में सबके चहेते चंदू चायवाला यानि चंदन प्रभाकर अब शो में नजर नहीं आने वाले हैं।

चंदन प्रभाकर अपने क्यूट अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लेते थे। उनकी कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आती थी। लेकिन अब वह शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। जिसके बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि क्या चंदन की भी कपिल से अनबन हुई है। वह पिछले तीनों शो में कपिल के साथ नजर आए हैं। यही वजह है कि फैंस उनके शो से जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदन प्रभाकर ने खुद कहा है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि वजह सिर्फ इतनी सी है कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना चाह रहे हैं। बता दें कि कपिल शर्मा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए थे। उस दौरान भी चंदन प्रभाकर कपिल के साथ नहीं थे। कपिल और चंदन की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों इस कॉमेडी शो से पहले के दोस्त हैं। और उनकी बॉन्डिंग भी जबरदस्त है।

हाल ही में कृष्णा अभिषेक का नाम भी सामने आया था कि वह इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसके बाद खबरें आईं कि भारती सिंह भी इस शो में नजर नहीं आएंगी। हालांकि भारती सिंह ने तो कहा था कि वह एक शॉर्ट ब्रेक पर हैं और सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स का भी हिस्सा हैं। इसीलिए कपिल शर्मा शो में नहीं दिखाई देंगी। बता दें कि कपिल शर्मा शो 10 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस शो में कपिल के अलावा अर्चना पूरन सिंह, सिद्धार्थ सागर, कीकू शारदा, सृष्टि रोडे, सुमोना चक्रवर्ती जैसे कलाकार दिखाई देंगे ।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital