Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मध्यप्रदेश: दर्दनाक हादसे में पूरे परिवार की मौत, बस ने बाइक रौंदा, लोगों ने लगाया जाम

दर्दनाक हादसा

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया . इस हादसे  ने  एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया .  जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में एबी रोड पर एक बाइक को बस ने टक्कर मार दी, हादसे में 2 बच्चों समेत पति-पत्नी की मौत हो गई.   ये घटना देर रात की बताई जा रही है.

सूत्रों  के हवाले से ये जानकारी सामने आयी है सभी धामनोद की ओर से गणेश घाट बाकानेर अपने गांव जा रहा थे.  इसी दौरान भाटी ढाबे के सामने चौराहे से मोड़ लेते समय बस ने बाइक को टक्कर मारी.  हादसे में देवी सिंह, पत्नी अनीता, बेटा चेतन और चिंटू की हादसे में जान चली गई. घटना की सूचना मिलने के बाद धामनोद पुलिस ने बस को धामनोद खलघाट टोल के आगे विनायक ढाबे पर रोक लिया.  घटना से नाराज लोगों ने एबी रोड पर चक्काजाम किया और बस पस पथराव कर दिया.

बीते कुछ  दिनों में  मध्यप्रदेश  की सड़कों पर  ऐसे कई हादसे  हो चुके है. इन हादसों में कई  लोगों की मौत हो चुकी है.  शनिवार को निवाड़ी जिले के बिशनपुरा गांव में पेड़ से क्रेटा कार के टकराने से 3 युवकों की मौत हो गई थी, जबकि बालाघाट और जबलपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई थी.  बीते गुरुवार देर रात एक टवेरा कार के बस से टकराने की वजह से बैतूल के झल्लार गांव के 11 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं उससे ठीक एक दिन पहले बीते बुधवार को मुरैना जिले में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में  5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital