Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इस खास वजह से जया बच्चन से की थी शादी- KBC के सेट पर अमिताभ बच्चन ने खोला राज

KBC

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

KBC- केबीसी में आई एक कंटेस्टेंट के बालों की अमिताभ तारीफ करते हैं. सदी के महानायक से ये कॉम्पलिमेंट सुनकर कंटेस्टेंट शरमा जाती है. फिर अमिताभ कंटेस्टेंट को उनके लंबे और घने बाल दिखाने को कहते हैं. बिग बी कहते हैं- अपनी पत्नी से शादी हमने एक इस वजह से किया था. क्योंकि उनके बाल बहुत लंबे थे.

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे करते रहते हैं. बिग बी द्वारा सुनाए गए किस्से कहानियां और सीक्रेट्स ही हैं, जिनकी वजह से शो को लेकर बज बना रहता है. केबीसी के मंच पर अब अमिताभ बच्चन ने शादी को लेकर बड़ा राज खोला है.

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया सीक्रेट

केबीसी में आई एक कंटेस्टेंट के बालों की अमिताभ तारीफ करते हैं. कहते हैं- देवीजी आपके बाल बहुत सुंदर हैं.

सदी के महानायक से ये कॉम्पलिमेंट सुनकर कंटेस्टेंट शरमा जाती है. फिर अमिताभ कंटेस्टेंट को उनके लंबे और घने बाल दिखाने को कहते हैं. बिग बी कहते हैं- अपनी पत्नी से शादी हमने एक इस वजह से किया था क्योंकि उनके बाल बहुत लंबे थे. शायद ही इससे पहले किसी को मालूम होगा कि अमिताभ बच्चन को लंबे बाल इतने पसंद हैं और जया बच्चन से शादी करने की उनकी एक वजह ये भी हो सकती है.

जया-अमिताभ की लव स्टोरी

अमिताभ बच्चन और जया की शादी 1973 में हुई थी. इसके 2 बच्चे है. अभिषेक और श्वेता बच्चन. अमिताभ और जया की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं. जब भी अमिताभ और जया साथ आते हैं फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हो जाते है केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन ने कई दफा जया बच्चन संग अपनी शादी के किस्से सुनाए हैं. बताया है कैसे आनन फानन में उनकी शादी हुई.

जया और अमिताभ की लव स्टोरी फिल्मी है. इसमें वो सारे हिट मसाले हैं जो एक मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाते हैं.

जब अमिताभ और जया की पहली मुलाकात हुई थी, तब बिग बी स्ट्रगलिंग एक्टर थे और जया सुपरस्टार थीं. फिल्म गुड्डी में दोनों साथ आए थे. फिल्म एक नजर के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital