Bharat Express DD Free Dish

नवीनतम

तमिलनाडु की राजनीति 2026 विधानसभा चुनाव से पहले नए मोड़ पर खड़ी है. एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और उसकी सहयोगी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे और सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर तनाव खुलकर सामने आ गया है.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) ने हरियाणा भवन में “भारतीय मुस्लिमों की गौरव गाथाएं” पुस्तक का विमोचन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए MRM के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने वंदे मातरम विवाद और बांग्लादेश की स्थिति पर स्पष्ट रुख अपनाया.

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने HBCH&RC में विश्व कैंसर दिवस समारोह में हिस्सा लिया. उन्‍होंने लोगों को दिलासा दिलाते हुए कहा- कैंसर जल्दी पकड़ में आए तो ठीक हो सकता है.

प्रधानमंत्री मोदी साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, इसके बाद PMO ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होगा. नए परिसर में पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और NSA कार्यालय एक साथ होंगे, जिससे समन्वय और दक्षता बढ़ेगी..

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने का आरोप संसद की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है. राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा ना होने को राहुल गांधी ने लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया है.

पाकिस्तान की बदहाली और तंगी का आलम... आज पाकिस्तान की हालत उस मुसाफिर जैसी हो गई है जिसके पास न घर का ठिकाना है और न ही जेब में दो वक्त की रोटी के पैसे... कंगाली, कर्ज और कुप्रबंधन के बोझ तले दबा यह देश अब अपनी बेशकीमती संपत्तियों को बेचने पर मजबूर है.

बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने संसद में सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तय कर ली है. सोनिया गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक में मनरेगा, जातिगत जनगणना, विदेश नीति, गिरता रुपया, पर्यावरण, जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया गया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति अब सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं रही. अकेले चुनाव या गठबंधन की दुविधा के बीच केरल कांग्रेस की एंट्री ने आलाकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Chittorgarh MD Factory Bust: चित्तौड़गढ़ पुलिस ने ऑपरेशन विष हरण के तहत गंगरार क्षेत्र में दबिश देकर अब तक की सबसे बड़ी एमडी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. कार्रवाई में भारी मात्रा में नशा, उपकरण, नकदी और वाहन बरामद हुए, तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि कुछ फरार हो गए.

मकर संक्रांति के अवसर पर ‘बिहान- फॉर द राइजिंग भारत’ ने वैश्विक ‘ब्रेन गेन’ पहल की घोषणा करते हुए 53 देशों में बसे भारतीयों को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य से जोड़ने का आह्वान किया है.