Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट हो सकती है पेश

Mahua Moitra: शीतकाली सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में INDIA ब्लॉक नेताओं की बैठक हुई.

संसद (फोटो फाइल)

Parliament Winter Session 2023: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. आज मंगलवार का दिन काफी हंगामेदार हो सकता है, क्योंकि आज टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की जाएगी. सोमवार को भी संसद में काफी हंगामा हुआ था, जिसके चलते बार-बार संसद की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था. सत्र के दूसरे दिन सांसदों का संसद पहुंचने का सिलसिला जारी है. गृहमंत्री अमित और राजनाथ सिंह भी संसद पहुंच चुके हैं. वहीं संसद के बाहर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश पर कई सांसदों का रिएक्शन भी सामने आया है.

वहीं शीतकाली सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में INDIA ब्लॉक नेताओं की बैठक हुई. जिसमें सरकार को घेरने को लेकर चर्चा की गई. वहीं एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे इसे आज पेश करेंगे या नहीं.

महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश

शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में उस समय हंगामा हो सकता है, जब सदन की आचार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के आरोप में निष्कासित करने की सिफारिश की गई है.

इन बिल पर रहेगी सभी की नजर

खबरों के मुताबिक सरकार सत्र के दौरान कुल 19 बिल लाने की तैयारी कर रही है. जिसमें सबसे अहम मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त विधेयक. इस बिल में एक पैनल के जरिए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल नहीं किया जाएगा. इसके अलावा सरकार अंग्रेजों के समय में बने तीन अपराधिक कानून- भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम को बदलने वाले विधायक को पेश कर सकती है.

ये हैं विपक्ष के मुद्दे

राज्यसभा में सदन के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि सदन में हम जीन द्वारा हमारी जमीन हड़पने, महंगाई, बेरोजगारी और सरकारा द्वारा ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का इस्तेमाल करना शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital