Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नवीनतम

Firozpur road accident: पंजाब के फिरोजपुर जिले में पिकअप वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Team India T20 Squad 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी टी20 दौरे के लिए चयन समिति 6 जून को स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के चयन की चर्चा तेज है, जबकि श्रेयस अय्यर को नया कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं.

NDPS Case Bhilai: एनडीपीएस (NDPS) मामले में राहत देने के नाम पर 50,000 रुपये की घूस मांगने वाले भिलाई के दो उप निरीक्षकों को ऑडियो वायरल होने के बाद उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया है.

WMO Climate Warning: भारत समेत दुनियाभर में अगले 3 महीने सूखा पड़ने की आशंका है. UN की मौसम एजेंसी 'विश्व मौसम विज्ञान संगठन' (WMO) ने अल नीनो को लेकर 80% खतरे की चेतावनी जारी की है.

स्वरलयछंद ऑर्गनाइजेशन के दो दिवसीय संगीत महोत्सव का समापन शास्त्रीय गायन और संतूर वादन की यादगार प्रस्तुतियों के साथ हुआ.

कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनावों पर पूरा फोकस कर रही है. पार्टी ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और अधिक से अधिक सीटें जीतने की रणनीति पर काम कर रही है.

Surya murder case CM Yogi statement: गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों और उनके परिवारों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं होगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने आंतरिक सर्वे के आधार पर 160 सीटों को चिन्हित कर उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा है. समाजवादी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन में मजबूत दावेदारी पेश करने और जमीनी समीकरणों पर आधारित एक बड़ा चक्रव्यूह तैयार किया.

Ahilyabai Holkar Jayanti: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर जानिए उनके साधारण लड़की से रानी बनने, कुशल न्याय व्यवस्था और काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की कहानी.

BJP meeting at PM residence: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा की अहम बैठक आज शाम 5:30 बजे होगी, जिसमें राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी. बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार करेंगे.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital