स्कूटी की हेडलाइट में छिपा मिला जहरीला कोबरा, वन विभाग ने ऐसे बचाई जान
Haridwar Cobra Rescue: हरिद्वार की वाईपीएस कॉलोनी में एक स्कूटी के अंदर कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और मैकेनिक की मदद से स्कूटी खोलकर हेडलाइट में छिपे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.
महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी
कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला किया है.
घुसपैठ राष्ट्रीय संकट है, हर घुसपैठिए की हो पहचान : भारत रक्षा मंच
अमित शाह के बयान का स्वागत, सूर्यकांत केलकर ने केंद्र से मांगी कड़ी कार्रवाई। गृह मंत्रालय पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों के साथ जल्द ही एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाने की घोषणा की है, जिसमें घुसपैठ रोकने की एक व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एएमयू, जामिया मिल्लिया और मानू(MANUU) के कुलपतियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर शैक्षणिक उत्कृष्टता और ‘विकसित भारत’ विज़न को दी नई दिशा
अल्पसंख्यक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा क़दम: प्रो. शाहिद अख्त़र (NCMEI के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं AMU कार्यकारी परिषद में राष्ट्रपति के नामांकित सदस्य) ने कुलपतियों के साथ विचार-विमर्श में लिया भाग। मंत्री, तीनों विश्विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने इन संस्थानों को भारत के समावेशी विकास के सशक्त और प्रभावी स्तंभों के रूप में और मजबूत किये जाने का रास्ता तय किया। साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक सद्भाव के केन्द्र में विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर: पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं देश की बहनें, इन योजनाओं से आया बदलाव
WOMEN EMPOWERMENT: मोदी सरकार के 12 वर्षों में महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गईं कई योजनाएं गेमचेंजर साबित हुई हैं. यहां जानिए उनके बारे में...
‘नेहरू कैबिनेट में नहीं थी सामाजिक विविधता’; देवेगौड़ा बोले- 2,593 पार्टियों के बीच सफल हैं पीएम मोदी
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने एक विशेष लेख में पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल की तुलना की है. उन्होंने कहा कि 2,593 राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया के इस कठिन दौर में भी बिना थके काम करना पीएम मोदी के निस्वार्थ समर्पण को दर्शाता है.
पंजाब में कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलेगी राज्यव्यापी बस यात्रा; जानें पूरा प्लान
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य की सभी 117 सीटों पर एक भव्य बस यात्रा निकालने जा रही है. इस अभियान की रणनीति को लेकर आज मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी एआईसीसी सचिवों के साथ बैठक करेंगे.
लालू परिवार में टकरार? MLC चुनाव में उम्मीदवार तय होते ही रोहिणी आचार्या ने राजद पर उठाया सवाल
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है. इस बीच, 10 सीटों पर होने वाले इस चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर भीषण हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
Firozpur road accident: पंजाब के फिरोजपुर जिले में पिकअप वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
6 जून को होगा स्क्वॉड का ऐलान! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री तय? श्रेयस अय्यर बन सकते हैं कप्तान
Team India T20 Squad 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी टी20 दौरे के लिए चयन समिति 6 जून को स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के चयन की चर्चा तेज है, जबकि श्रेयस अय्यर को नया कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं.





