Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नवीनतम

AC cooling tips in summer: गर्मियों में AC ऑन करने के बाद भी कमरा तुरंत ठंडा नहीं होता, जिसकी वजह कमरे में जमा गर्मी और खराब एयर फ्लो हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, सही तापमान सेटिंग, साफ एयर फिल्टर और बेहतर एयर सर्कुलेशन से AC की कूलिंग तेज की जा सकती है.

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है. सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान से किए वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे डीके शिवकुमार के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है.

CLIMATE ALERT: विश्व मौसम विज्ञान संगठन की चेतावनी, अगले 5 वर्षों में दुनिया का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेगा. 2027 के सबसे गर्म वर्ष होने की 86% संभावना है.

Yogi Adityanath Lucknow Speech: लखनऊ के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीआईपी चोरों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग ढाई करोड़ की कार में घूमते हैं और सड़क से ₹45 का गमला चुरा ले जाते हैं. उन्होंने सीसीटीवी का हवाला देते हुए जनता से शहर को साफ-सुंदर बनाने की जिम्मेदारी लेने को कहा.

US Israel Iran conflict: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के दौरान भी तनाव जारी है. अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल ठिकानों और जहाजों पर हमला किया, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने संवर्धित यूरेनियम को नष्ट करने या सौंपने की चेतावनी दी.

Snake Bite Death Begusarai: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आईना दिखाती बेगूसराय की यह घटना बेहद दर्दनाक है. यहां अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार को अपने मृत बेटे का शव घर ले जाने के लिए घंटों भटकना पड़ा और आखिरकार कर्ज लेकर निजी एंबुलेंस करनी पड़ी.

Delhi crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक स्कूल परिसर के अंदर संदिग्ध हालात में व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Sapna Choudhary marriage controversy: सपना चौधरी ने कर्ली टेल्स संग बातचीत में कहा कि पति वीर साहू से उन्हें प्यार नहीं है. पति के नाम का टैटू मिटाने की बात भी कही है.

Amitabh Bachchan shares cryptic post: बीमारी की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है.

सुप्रीम कोर्ट ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'दिनकर बालू पाटिल' रखने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital