Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Canada Visit: भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी खत्म, उच्चायुक्त फिर से होंगे तैनात

PM Modi Canada Visit: कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के पीएम माइक कार्नी संग द्विपक्षीय बैठक की है. इस बैठक के सकारात्मक परिणाम निकले है.

PM Modi Canada Visit

PM Modi Canada Visit

PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुंच गए हैं. पीएम मोदी 15 जून से तीन देशों के चार दिवसीय दौरे पर हैं. वह साइप्रस से कनाडा पहुंचे हैं. खास बात यह है कि पिछले एक दशक में यह उनकी पहली कनाडा यात्रा है. इस समिट में वैश्विक राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है.

वैश्विक संकट की पृष्ठभूमि में हो रहा G-7 समिट

यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-ईरान टकराव जैसे अंतरराष्ट्रीय संकट गहराए हुए हैं. साथ ही, गाजा में जारी इजरायली सैन्य कार्रवाई पर भी वैश्विक समुदाय की पैनी नजर है.

द्विपक्षीय संबंधों में नया अध्याय

G-7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री माइक कार्नी से द्विपक्षीय बैठक की. इस बैठक के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं. भारत और कनाडा ने फिर से राजनयिक संबंध बहाल करने का निर्णय लिया है. दोनों देश अब दोबारा एक-दूसरे के यहां उच्चायुक्त नियुक्त करेंगे, और व्यापार व अन्य सेवाएं भी पूर्ववत शुरू की जाएंगी.

रिश्ते कब और क्यों बिगड़े थे?

भारत और कनाडा के रिश्तों में अक्टूबर 2023 में खटास आ गई थी. कारण था कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तान समर्थकों को संरक्षण देना. भारत ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कनाडा में तैनात अपने 6 राजनयिकों और उच्चायुक्त संजय वर्मा को वापस बुला लिया था.

हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड बना विवाद का केंद्र

दरअसल, यह विवाद सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़ा था. जून 2023 में हुई इस हत्या की जांच में कनाडा सरकार ने भारत पर सवाल उठाए थे और तत्कालीन उच्चायुक्त से पूछताछ की मांग की थी. भारत ने इसे अस्वीकार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी और राजनयिक संबंध सीमित कर दिए.

अब आगे की राह

अब जब दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक बर्फ पिघलती दिख रही है, उम्मीद है कि व्यापार, शिक्षा, तकनीक और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को फिर से रफ्तार मिलेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital