Bharat Express DD Free Dish

राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, अब पत्रकारों को सवाल पूछना नहीं होगा आसान, व्हाइट हाउस ने बदल दी 111 साल पुरानी परंपरा

ट्रंप (Trump) की इस नई नीति से न सिर्फ राष्ट्रपति तक मीडिया संगठनों की पहुंच कम होगी, बल्कि पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है.

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)

डोनाल्ड ट्रंप (Trump) ने जब से अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है, तभी से नए-नए फैसले लेकर पूरी दुनिया को चौंका रहे हैं. अब उन्होंने एक और बड़ा कदम उठाते हुए सबको हैरान कर दिया है. प्रसीडेंट ट्रंप (Trump) ने मीडिया पॉलिसी में बदलाव किया है. इस बदलाव के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप से पत्रकारों का सवाल पूछना आसान नहीं होगा. इसके साथ साथ ही इस नई नीति के तहत रॉयटर्स, ब्लूमबर्ग और एसोसिएटेड प्रेस जैसी इंटरनेशनल न्यूज एजेंसियों को व्हाइट हाउस के पूल से बाहर कर दिया गया है.

Trump की नई पॉलिसी से बाहर हुईं कई न्यूज एजेंसियां

मीडिया की नई पॉलिसी के अनुसार, इन एजेंसियों को व्हाइट हाउस में अब स्थायी जगह नहीं दी जाएगी. व्हाइट हाउस का प्रेस पूल 10 मीडिया संस्थानों का एक समूह होता है, जिसमें पत्रकार और फोटोग्राफर शामिल होंते हैं. ये एजेंसियां राष्ट्रपति की हर गतिविधि को कवर करते हैं.

यह भी पढ़ें- US China Tariff War: चीन पर और सख्त हुई अमेरिकी सरकार, टैरिफ बढ़ाकर 245% किया; भारत को मिली राहत

मीडिया की स्वतंत्रता पर भी असर

ट्रंप (Trump) की इस नई नीति से न सिर्फ राष्ट्रपति तक मीडिया संगठनों की पहुंच कम होगी, बल्कि पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है. नई नीति में ये भी उल्लेखित किया गया है कि सिर्फ वही पत्रकार अब ट्रंप (Trump) से सवाल करेंगे, जिसे वह बताएंगे. यह पॉलिसी व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस, प्रेस ब्रीफिंग रूम और राष्ट्रपति के विशेष विमान एयर फोर्स वन में भी लागू होगी.

1950 के दशक में हुई थी शुरुआत

व्हाइट हाउस प्रेस पूल की शुरुआत 1950 के दशक में अमेरिका के 34वें राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर के समय में हुई थी. प्रेस पूल की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि, राष्ट्रपति से जुड़े कार्यक्रमों की कवरेज के लिए पत्रकारों की भीड़ बढ़ जाती थी. ऐसे में 10 पत्रकारों का या फिर मीडिया संस्थानों का एक ग्रुप बनाया गया, और इसे प्रेस पूल नाम दिया गया. इस पूल में कौन से मीडिया संस्थान होंगे और कौन से पत्रकार, इसको तय करने की जिम्मेदारी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉडेंट एसोसिएशन के पास थी, लेकिन अब इस WHCA की इस भूमिका को खत्म कर दिया गया है.

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट एसोसिएशन पत्रकारों का एक स्वतंत्र संगठन है. इसकी स्थापना साल 1914 में हुई थी. बाकी मीडिया संस्थान अमेरिकी राष्ट्रपति से जुड़े अपडेट, फोटो, वीडियो और ऑडियो के लिए इन्हीं न्यूज एजेंसियों पर निर्भर हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read