Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं,जानिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाए जाने का कारण

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं,जानिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाए जाने का कारण

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं,जानिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाए जाने का कारण

नई दिल्ली- देश आज राष्ट्रीय हिंदी दिवस मना रहा है. यह दिन हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है. इस  मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट हैंडल पर लिखा… “ हिन्दी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है. इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है. उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि.. मैं हिंदी दिवस के मौके पर उन सभी लोगों का ह्दय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है. “

इसलिए 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस

हम सब यह तो जानते है कि राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है. लेकिन हममें से शायद कम ही लोगों को पता होगा कि आखिर 14 सिंतबर के ही दिन यह खास दिन क्यों मनाया जाता है. दरअसल 14 सितंबर 1949 के ही दिन विधानसभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा बनाने का ऐलान किया गया था. जिसके बाद हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे भारत के हर प्रदेश हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति और  वर्धा के अनुरोध पर साल 1953  से पूरे भारत में 14 सितंबर के दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. संविधान के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिन्दी’ और लिपि देवनागरी है.

10 जनवरी को मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस

भारत में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अलावा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है. दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओँ में हिंदी तीसरे स्थान पर है. हमारे देश में राज्यों औऱ क्षेत्रों के आधार पर अनेक भाषाएं, बोलियां और शैली है. क्षेत्रीय भाषाओं के अलावा भारत की आबादी के लगभग 77 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते, समझते, औऱ पढ़ते हैं.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital