Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगे शरद पवार और उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के इन नेताओं से मुलाकात

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगे शरद पवार और उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के इन नेताओं से मुलाकात

राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाएंगे ठाकरे और पवार

कांग्रेस के नेताओं नेे सोमवार को महाराष्ट्र के पू्र्व मुुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. महाराष्ट्र कांग्रेस (Congress) प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने  शरद पवार और ठाकरे को  भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया. इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी एच. के. पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप और पार्टी के नेता विश्वजीत कदम, अमर राजुरकर, नसीम खान और संदीप ताम्बे शामिल थे. बताया जा रहा है कि NCP और शिवसेना के प्रमुख अगले महीने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते है.

महाराष्ट्र में होगी भारत जोड़ो यात्रा

कश्मीर से लेकर क्न्याकुमारी तक चलने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने महाराष्ट्र में 7 नवंबर को प्रवेश करेगी. कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा महाराष्ट्र के कई राज्यों से होकर गुजरेगी. इस दौरान NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना प्रमुख  उद्धव ठाकरे के पार्टी नेताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही जा रही है.

राहुल गांधी लगातार पार्टी के तमाम नेताओं के साथ दक्षिण भारत में यात्रा को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं. वो इस समय कर्नाटक में मौजूद है और यात्रा के दौरान तमाम रैलियों को संबोधित भी कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा में कुछ दिन पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बेटे राहुल गांधी और पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं के साथ शामिल हुई थी.  बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ो 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरू हुई थी. यह 150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी तय करने के बाद जम्मू कश्मीर में संपन्न होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital