Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुजरात चुनाव में हल्ला बोलेंगे यूपी के ये सूरमा, कांग्रेस के किलों पर BJP का झंडा फहराने की मिली जिम्मेदारी

गुजरात चुनाव में हल्ला बोलेंगे यूपी के सूरमा

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं.  गुजरात बीजेपी शासित सूबा है लिहाजा यहां कमल को फिर से खिलाने की जिम्मेदारी योगी सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों और 2 राज्यसभा सांसदों के कंधे पर सौंपी डाली गयी है.  यूपी के इन धुरंधर नेताओं को वहां अपने अनुभव और राजनीतिक कौशल से पार्टी को बढ़त दिलानी होगी.

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) JPS राठौर और परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, राज्यसभा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत बाजपेयी और राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर को विधानसभा सीटों की कमान सौंपी गई है उनमें से अधिकांश पर कांग्रेस काबिज है.  UP के इन धुरंधर नेताओं को अपने अनुभव और राजनीतिक कौशल से पार्टी को बढ़त दिलानी होगी.

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कच्छ जिले की अबडासा, मांडवी, भुज, अंजार, गांधीधाम (SC) और रापर विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है. वर्तमान में गांधीधाम, भुज, अंजर, मांडवी सीट BJP के पास है जबकि अबडासा और रापर में कांग्रेस काबिज है. राज्यसभा के मुख्य सचेतक और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी को जूनागढ़ जिले का प्रभारी बनाया है. 2017 के विधानसभा चुनाव में जूनागढ़ की माणावदर, जूनागढ़, विसावदर, मांगरोल में कांग्रेस ने चुनाव जीता था. जबकि

BJP के प्रदेश महामंत्री, लगातार चार चुनाव में चुनाव प्रबंधन के प्रभारी रहे सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को महिसागर जिले की बालासिनोर, लुणावाडा और संतरामपुर (एसटी) सीट का प्रभारी बनाया है. 2017 में संतरामपुर में BJP  बालासिनोर में कांग्रेस, लुनावाडा में निर्दलीय प्रत्याशी जीता था.

एक हजार कार्यकर्ता जाएंगे

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए यूपी से करीब एक हजार से अधिक BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाएंगे. दो सौ से ज्यादा कार्यकर्ता गुजरात पहुंच चुके हैं. आगामी दिनों में प्रदेश BJP टीम के साथ क्षेत्रीय टीमों, अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी गुजरात जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital