Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार में महागठबंधन ने जीता फ्लोर टेस्ट, नीतीश-तेजस्वी का बीजेपी पर हमला

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार ने आज विधानसभा में अपना विश्वास मत प्राप्त कर लिया। बीजेपी ने विश्वासमत के लिए हुई वोटिंग का विरोध किया और सदन से वॉकआउट किया। बीजेपी के वॉकआउट के बीच हुए  फ्लोर टेस्ट में महागठबंधन की सरकार ने भारी बहुमत से विश्वास मत प्राप्त किया। इससे पहले आज बीजेपी नेता और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया था। स्पीकर के इस्तीफे के बाद डिप्टी स्पीकर ने फ्लोर टेस्ट कराया। अब नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 26 अगस्त को वोटिंग होगी।

फ्लोर टेस्ट के दौरान विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कोई काम नहीं करते बीजेपी के लोग केवल प्रचार के एक्सपर्ट हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में जो लोग अनाप-शनाप बोलते है उन्हे ही जगह मिलती है. बीजेपी में अच्छे लोगों को मौका नहीं मिलता है।

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि 2024 में होने वाला चुनाव मिलकर लड़ना होगा और मिलकर काम करना होगा. अगर सब एक जुट हो गए तो इनको (बीजेपी) को कोई नहीं पूछेगा।

तेजस्वी यादव ने भी किया बीजेपी पर हमला

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादन ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए विधानसभा में कहा, “जब बीजेपी राज्य में डरती है या हारती है, तो वह अपने तीन ‘जमाई’, सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है। जब मैं विदेशों में जाता हूं, तो बीजेपी मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करती है और जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital