Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मेट्रो कोच में बैठकर लीजिए रेस्टोरेंट का मजा, एनएमआरसी ने जारी किया टेंडर

NMRC issued tender to open restaurant in metro coach at metro station.

 

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने आम लोगों को मेट्रो कोच में दुकानें, ढाबा और रेस्तरां खोलने का मौका दे रहा है। एनएमआरसी सफर करने वालों की संख्या को बढ़ाने के लिए मेट्रो स्टेशन पर व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहता है। इसी के लिए मेट्रो स्टेशन में कोच के अंदर रेस्टोरेंट खोले जाएंगे जिससे मेट्रो से सफर करने वाले आकर्षित हों और लोग मेट्रो ट्रेन के डिब्बे के अंदर बने रेस्टोरेंट में खाने-पीने का मजा ले सकें। इसके लिए एनएमआरसी ने मॉक मेट्रो कोच किराए पर लेने का फैसला किया है। एनएमआरसी ने इसके लिए टेंडर जारी किया है..एक बार में 9साल के लिए अनुबंध किया जाएगा और 9 साल बाद फिर से रिन्यू कराना होगा..

कोच को प्लेटफॉर्म वाले ट्रक से सेक्टर-137 तक पहुंचाया जाएगा.. यहां बाहरी परिसर में काफी जगह है.. एक तय जगह पर इसे रख दिया जाएगा.. इसके बाद जो भी एजेंसी इस टेंडर में चयनित होती है.. उसे यहां अपना व्यवसाय चलाने का मौका मिलेगा..मॉक कोच स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर निर्धारित 300 वर्ग मीटर क्षेत्र में खड़ा होगा..एनएमआरसी ने एक गाइडलाइंस  भी जारी की है इसके मुताबिक कोच के अंदर बाहर कोई ड्रिलिंग कटिंग ना हो..केवल मॉक मेट्रो कोच के अंदर की सेटिंग को अपने हिसाब से कर सकेगा जिसमें बैठने की सुविधा होगी..



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital