Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सुनील पाल ने फैंस को दी खुशखबरी, राजू श्रीवास्तव को आया होश  

सुनील पाल ने फैंस को दी खुशखबरी, राजू श्रीवास्तव को आया होश  

सुनील पाल ने राजू श्रीवस्तव की तबीयत को लेकर उनके फैंस को खुशखबरी दी है. कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडी कलाकार सुनील पाल ने न्यूज ऐजंसी आईएएनएस से बात करते हुए उनकी हेल्थ अपडेट दी है. सुनील ने बताया कि राजू को अब होश आ गया है. मैने कहा था कि चमत्कार होगा औऱ ऐसा ही हुआ. सुनील ने कहा कि, भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. मैं बस यही कामना करता हूं कि राजू भाई आप एक हजार साल जिंए.

सुनील पाल ने फैंस को दी खुशखबरी, राजू श्रीवास्तव को आया होश  

 

बता दें 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एक जिम में वर्क आउट करते वक्त हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हे फौरन दिल्ली के एम्स अस्तपताल में भर्ती कराया गया था. जंहा उनकी हालात काफी गंभीर बनी हुई थी और डॉक्टर ने उन्हे वेंटिलेटर पर रखा हुआ था. अभी भी वो वेंटिलेटर पर ही है, लेकिन सुनिल पाल के मुताबिक उन्हे अब होश आ गया है.

सुनील पाल ने फैंस को दी खुशखबरी, राजू श्रीवास्तव को आया होश  
द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में राजू और सुनील ने एक साथ लोगो को हंसाया था—–

राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल दोनो काफी अच्छे  दोस्त है. सुनील राजू को अपना बड़ा भाई और गुरु मानते है और राजू भी सुनील को अपने छोटे भाई की तरह प्यार करते है. द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल ने लोगो को खूब हंसाया था. इस कॉमेडी शो से ही दोनो में अच्छी बॉंडिंग हो गई थी. इस शो में सुनील पाल विनर और राजू श्रीवास्तव ने रनअप का खिताब जीता था.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital