Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली हाई कोर्ट को मिले तीन नए जज, मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने दिलाई शपथ

दिल्ली हाई कोर्ट को तीन नए जज मिल गए है. जस्टिस दिनेश मेहता, जस्टिस अवनीश झिंगन और जस्टिस चंद्रशेखरन सुधा ने मंगलवार को पद की शपथ ली.

delhi high court
Edited by Vaibhav Gupta

दिल्ली हाई कोर्ट को तीन नए जज मिल गए है. जस्टिस दिनेश मेहता, जस्टिस अवनीश झिंगन और जस्टिस चंद्रशेखरन सुधा ने मंगलवार को पद की शपथ ली.

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने तीनों को शपथ दिलाई है. केंद्र सरकार ने इन तीनों जजों के ट्रांसफर की अधिसूचना 14 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद जारी की थी. जस्टिस मेहता और जस्टिस झिंगन पहले राजस्थान हाई कोर्ट में पदस्थ थे, जबकि जस्टिस सुधा केरल हाई कोर्ट से दिल्ली ट्रांसफर किया गया है.

6 जजों का दिल्ली HC में ट्रांसफर

तीन नए जजों की शपथ के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है जबकि न्यायाधीशों की स्वीकृति संख्या 60 है. हाल ही में छह अन्य जज- वी. केमेश्वर राव, नितिन वासुदेव सम्ब्रे, विवेक चौधरी, ओम प्रकाश शुक्ला, अनिल क्षेत्रपाल और अरुण कुमार मोंगा को भी दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर किया गया था.

इन लगातार हो रहे ट्रांसफर से दिल्ली बार के वकीलों में नाराजगी देखी जा रही है. बार एसोसिएशन का कहना है कि बाहरी हाई कोर्ट से जजों के ट्रांसफर के चलते स्थानीय वकीलों के जज बनने के अवसर कम हो रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि जुलाई में शपथ लेने वाले जस्टिस अरुण कुमार मोंगा, जो पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से आए थे, अब फिर से राजस्थान हाई कोर्ट ट्रांसफर किया गया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केंद्र सरकार की याचिका को किया खारिज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read