Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड की तर्ज पर सनातन धर्म रक्षा बोर्ड के गठन की मांग वाली याचिका खारिज की

चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि यह नीतिगत मामला है, अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती है.

Delhi High Court

हिंदू धर्म की सुरक्षा के लिए वक्फ बोर्ड (Waqf Board) की तर्ज पर सनातन धर्म रक्षा बोर्ड की गठन की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने खारिज कर दिया है. चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि यह नीतिगत मामला है, अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती है.

कोर्ट ने कहा कि हम इसमें कुछ नहीं कर सकते है. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि सनातन धर्म के अधिकारों और रीति रिवाजों की सुरक्षा के लिए कोई बोर्ड नहीं है. यह याचिका सनातन हिंदू सेवा संग ट्रस्ट की ओर से दायर की गई थी.

सनातन धर्म के लिए कोई धार्मिक बोर्ड नहीं है

याचिका में सनातन धर्म एवं संस्कृति की सुरक्षा के लिए सनातन धर्म रक्षा बोर्ड गठन करने का निर्देश देने की मांग की थी. सनातन हिंदू सेवा संघ ट्रस्ट की याचिका में आरोप लगाया गया था कि सनातन धर्म के अनुयायियों पर दूसरे धर्म के अनुयायियों द्वारा हमला किया जा रहा है. याचिकाकर्ता ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि सनातन धर्म के अधिकारों और रीति-रिवाजों की सुरक्षा के लिए कोई धार्मिक बोर्ड नहीं है. इसलिए उन्होंने ऐसे बोर्ड के गठन की अदालत से मांग की थी.

सुनवाई के दौरान यह भी कहा गया कि याचिकाकर्ता द्वारा सरकार को दिए गए प्रतिवेदन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके कारण कोर्ट के समक्ष याचिका दायर की गई.

आचार्य महामंडलेश्वर ने सनातन बोर्ड गठन की मांग की

बता दें कि हालही में आचार्य महामंडलेश्वर ने सनातन बोर्ड का गठन करने की मांग की है. कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण सम्वर्द्धन के लिए सनातन बोर्ड का गठन जल्द से जल्द किया जाना चाहिए. सनातन बोर्ड में संतो को ही पदाधिकारी नामित किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान जनवरी में धर्म संसद और सनातन बोर्ड के गठन के लिए संतों के बीच व्याप्त स्तर पर चर्चा की जाएगी. इसके लिए विशाल संत सम्मेलन होगा..इसमें सभी 13 अखाड़े और सनातन धर्माचार्य शामिल होंगे.


ये भी पढ़ें: धार्मिक स्थलों के सर्वे का आदेश निचली अदालतें जारी कर रही हैं, ये कानून का उल्लंघन है, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दाखिल की याचिका


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital