Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अखिल भारतीय जनसंघ को एक समान पार्टी चुनाव चिन्ह आवंटित करने की मांग वाली याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय जनसंघ को समान पार्टी चुनाव चिन्ह आवंटित करने की मांग वाली याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी.

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दल अखिल भारतीय जनसंघ को एक समान पार्टी चुनाव चिन्ह आवंटित करने की मांग वाली याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

जस्टिस मिनी पुष्करणा की कोर्ट 19 अगस्त को अगली सुनवाई करेगी.

जनसंघ ने दायर याचिका में कहा है कि उसने 2 जून को पार्टी चुनाव चिन्ह आवंटित करने के लिए चुनाव आयोग को आवेदन किया था. जवाब नहीं मिलने पर 4 जुलाई को एक रिमाइंडर भी भेजा था. फिर भी चुनाव आयोग से कोई जवाब नहीं मिला है. इसलिए उसे अदालत का रुख करना पड़ा.

जनसंध वर्ष 1989 में पंजीकृत एक गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है, जो भारतीय जनसंघ से अपनी उत्पत्ति का दावा करता है. याचिका के अनुसार पार्टी को चुनाव लड़ने का संवैधानिक और वैधानिक अधिकार है.

चुनाव चिन्ह आवंटित न होने से बिहार चुनाव लड़ने का उसका अवसर छिन जाएगा.

ये भी पढ़े: Dharmasthala Mass Burial Case: कहां है ये बंगलागुड्डे इलाका, जहां खुदाई में मिले हड्डी के 100 टुकड़े और नर कंकाल— आखिर क्या हुआ होगा ऐसा?

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital