Bharat Express DD Free Dish

Dharmasthala Mass Burial Case: कहां है ये बंगलागुड्डे इलाका, जहां खुदाई में मिले हड्डी के 100 टुकड़े और नर कंकाल— आखिर क्या हुआ होगा ऐसा?

Dharmasthala Mass Burial Case: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंगलागुड्डे इलाके में मानव कंकाल और 100 से अधिक हड्डियों की बरामदगी ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. SIT ने धार्मिक स्थल के पास कई जगहों पर खुदाई तेज कर दी है. जानिए पूरा रहस्य क्या है और कैसे सामने आया यह मामला…

dharmasthala-mass-burial-case-karnataka

Dharmasthala Mass Burial Case: कर्नाटक (Karnataka) के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंगलागुड्डे इलाके में कब्रों के खुलासे ने सनसनी फैला दी है. राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने सोमवार के बाद मंगलवार, यानी आज 5 अगस्त को भी जंगल में बड़े पैमाने पर खुदाई की है. इस दौरान तीन अलग-अलग जगहों पर जमीन खोदी गई और जांच टीम ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी और कड़ी कर दी है.

पिछले दिन यानी सोमवार को बंगलेगुड्डे में दो जगह साइट खुदाई हुई थी, यहां साइट नंबर 6 और साइट 11 A से कई मानव खोपड़ियां और हड्डियों के टुकड़े मिले थे, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे किसी पुरुष के हैं. हालांकि, सही जानकारी forensic जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल FS की टीम इन हड्डियों के टुकड़े की जांच कर कर रही हैं.

अब तक 100 से ज्यादा हड्डियां मिलीं (Dharmasthala Mass Burial Case)

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक खुदाई में लगभग 100 हड्डियों के टुकड़े बरामद हो चुके हैं। खास बात यह है कि साइट नंबर 11A वही जगह नहीं है, जिसका जिक्र शिकायतकर्ता ने अपने पत्र में किया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब केवल साइट नंबर 12 और 13 की खुदाई बची है.

अगर इन जगहों से भी कुछ सुराग नहीं मिला, तो टीम आसपास के इलाकों में और भी खुदाई कर सकती है. इस बीच एक नया विवाद भी सामने आया है. कुछ वकीलों का दावा है कि साइट 11A से तीन कंकाल बरामद हुए हैं, लेकिन पुलिस ने इस दावे को गलत बताया है.

कैसे सामने आया ये रहस्यमयी मामला? (Dharmasthala Mass Burial Case)

इस पूरे मामले की शुरुआत एक पत्र से हुई, जिसे एक व्यक्ति ने पुलिस को भेजा था. उस व्यक्ति ने दावा किया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के एक धार्मिक स्थल पर कई शवों को गुपचुप तरीके से दफनाया गया है.बाद में वह व्यक्ति बेल्तांगडी कोर्ट में पेश हुआ और मजिस्ट्रेट के सामने बयान देते हुए कहा कि वह स्वयं आसपास कई शव दफनाने में शामिल था. यह धार्मिक स्थल भगवान मंजुनाथ को समर्पित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जो इलाके में आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है.

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

जब से खुदाई में मानव हड्डियों और कंकालों के अवशेष मिलने लगे हैं, तब से स्थानीय लोग डरे हुए हैं. कई लोग अब इन जगहों के पास भी जाने से कतरा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो SIT अब उन सभी संभावित स्थलों की पहचान करने में जुट गई है, जहां और शव दफन हो सकते हैं.

इसके अलावा, पुलिस अब उन सभी लोगों को जांच के दायरे में लाने जा रही है, जिन पर पहले से शक जताया गया था या जो इन संदिग्ध स्थलों से जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बादल फटा, मलबे के भयंकर सैलाब में पूरा गांव डूबा…4 की मौत, 50 से अधिक लापता

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read