मुख्यमंत्री के ओएसडी के करीबी पर शिकंजा
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर गुहमान के करीबी नितिन गोहल के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है. गोहल पर आरोप है कि वह उन बिल्डरों की मदद कर रहा था जिन्होंने GMADA की फीस न देकर डिफॉल्ट किया है. ईडी को शक है कि गोहल इन बिल्डरों के लिए राजनीतिक संरक्षण की व्यवस्था कर रहा था और मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक ‘लाइजनर’ (Liaisoner) के रूप में काम कर रहा था.
9वीं मंजिल से फेंका गया नोटों से भरा बैग
मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसायटी में छापेमारी के दौरान एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. जब ईडी की टीम एक व्यक्ति के घर पहुँची, तो अधिकारियों को देखकर किसी ने रिहायशी टावर की 9वीं मंजिल से एक बैग नीचे फेंक दिया. नीचे एक व्यक्ति गाड़ी लेकर खड़ा था और वह बैग उठाकर भागने ही वाला था कि ईडी अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. जांच के दौरान उस बैग से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत वर्मा के इस्तीफे पर सस्पेंस बरकरार: राष्ट्रपति ने अब तक नहीं दी मंजूरी
जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल ईडी की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद की गई राशि का स्रोत क्या है और इसे छिपाने की कोशिश क्यों की गई. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. अधिकारियों ने नकदी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

