Bharat Express DD Free Dish

पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट प्रशासन द्वारा लिखे गए पत्र पर जाहिर की अपनी प्रतिक्रिया, कहा- बंगला खाली करने में उनके तरफ से कोई देरी नही हुई

पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट प्रशासन के बंगला खाली करने के पत्र पर सफाई देते हुए कहा कि कोई देरी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि वह विशेष जरूरतों वाली बेटियों की सुविधाओं के अनुसार नया आवास तैयार होने के बाद जल्द ही बंगला खाली कर देंगे.

DY Chandrachud
Edited by Akansha

पूर्व सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ ने बंगले खाली करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट प्रशासन द्वारा लिखे गए पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि बंगला खाली करने में उनके तरफ से कोई देरी नही हुई है. उन्होंने कहा कि पूर्व सीजेआई और पूर्व जस्टिस को सरकारी बंगले कुछ महीने और साल के लिए आवंटित होते रहते है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 5, कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आधिकारिक सरकारी बंगला अगले दो सप्ताह तीन सप्ताह में खाली कर देंगे.

पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ की दोनों बेटियां स्पेशल केयर चाइल्ड

उन्होंने कहा कि वो जिस आवास में शिफ्ट होने वाले है, वहां पर रिनोवेशन का काम पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी दोनों बेटियां स्पेशल केयर चाइल्ड हैं, इसलिए उनकी सहूलियत के हिसाब से घर की जरूरत है और ऐसे घर मिलने में दिक्कत हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि हमने अपना सामान पैक कर लिया है, हमारा फर्नीचर पैक हो गया है, सिवाय रोजमर्रा के फर्नीचर के. उन्होंने कहा कि उन्हें जस्टिस संजीव खन्ना ने अप्रैल तक रहने की अनुमति दी थी.

सीजेआई का सरकारी बंगला तुरंत खाली कराया जाए- कोर्ट

उन्होंने अपनी बेटी विशेष जरूरतों के कारण जून तक रहने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि सरकार से कराए पर पर देने का भी अनुरोध किया था. बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने केंद्र सरकार से कहा था कि सीजेआई का सरकारी बंगला तुरंत खाली कराया जाए. यह बंगला 5 कृष्ण मेनन मार्ग पर है. इस बंगले में अभी पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ रह रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट प्रशासन द्वारा लिखा गया था पत्र

सुप्रीम कोर्ट प्रशासन द्वारा लिखे गए पत्र में यह भी कहा गया था कि, वो टाइम लिमिट पूरी हो चुकी है. प्रशासन ने यह भी मांग की है कि सरकार इस बंगले को खाली कराए और इसे कोर्ट के हाउसिंग पुल को वापस करें. पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ को रिटायर्ड हुए आठ महीने हो गए है. लेकिन वो अभी तक टाइप VIII बंगले में रह रहे है. जबकि नियमों के मुताबिक रिटायर होने के छह महीने बाद तक ही सीजेआई सरकारी बंगले में रह सकते है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read