साकेत कोर्ट.
साकेत कोर्ट मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में गिरफ्तार मालिक लवकेश बजाज की पुलिस रिमांड की अवधि को 2 दिन के लिए बढ़ा दिया है. चार दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में इसे पेश किया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने रिमांड की अवधि को बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए दो दिन के लिए रिमांड की अवधि को बढ़ा दिया है.
वही इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपी केशव नेगी की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज करते हुए 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. नेगी को 2 दिन की पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. पूछताछ में लवकेश ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे. उन्होंने दैनिक कामकाज, बिल्डिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी. उसने पुलिस को यह भी बताया था कि होटल में कमरों के साइज बढ़ाने समेत अन्य संरचनात्मक बदलाव भी उसी व्यक्ति ने सुझाए थे. उन्होंने यह भी बताया था कि जिस व्यक्ति ने कमरे का साइज बढ़ाने का सुझाव दिया था उसने यह भी आश्वासन दिया था कि दिल्ली में ऐसा सब कुछ चलता रहता है. ‘
उन्होंने यह स्वीकार किया था कि होटल फायर एनओसी नहीं था. पूछताछ में उसने यह भी खुलासा किया है कि उसने तीन साल पहले अहलूवालिया नाम की एक पार्टी से यह बिल्डिंग ली थी और होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था. पहले यहां पर खादी की दुकान था. पूछताछ में उसने दावा किया था कि उसने बीएनएस यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट, हेल्थ, रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी. लेकिन दिल्ली पुलिस इसके द्वारा किए जा रहे दावे की जांच कर रही है.
लवकेश बजाज की संपत्तियों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस लवकेश की अन्य प्रॉपर्टीज की भी जांच कर रही है. इसके अलावे पुलिस बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है. लवकेश बजाज विदेश न भाग जाए इसको लेकर पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. साथ ही पुलिस ने इसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर रखा है. इस अग्निकांड में अब तक 21 लोगो की मौत हो गई थी.
लवकेश के मुताबिक मालवीय नगर और साकेत इलाके में कई बड़े और नामी अस्पताल है, जिनमें मैक्स अस्पताल प्रमुख है. यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते है. लेकिन उनके तीमारदारों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नही होती. इसी वजह से आसपास के होटलों में इन तीमारदारों को सस्ते दरों पर रहने की सुविधा मिल जाती है, जिससे उसका व्यवसाय तेजी से बढ़ा. उसने यह भी कहा था कि उसे इस तरह की घटना की बिल्कुल उम्मीद नही थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


