Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने डॉक्टर शाहीन सईद और बिलाल वानी समेत सभी 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है. इस मामले की जांच एनआईए कर रही है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में पति और सास-ससुर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि बेटी खोने वाले शोक संतप्त माता-पिता से तुरंत सटीक बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती.

सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट के खिलाफ भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की याचिका को निष्प्रभावी मानकर खारिज कर दिया है और दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा महासंघ पर की गई तल्ख टिप्पणियों को हटाने से इनकार कर दिया है. हाई कोर्ट ने विनेश को एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दी थी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मिजोरम के चाम्फाई में म्यांमार सीमा पर सूखी सुपारी की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 जगहों पर छापेमारी की है. सैकड़ों करोड़ के काले कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग का केस हुआ दर्ज.

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पश्चिम बंगाल सीआईडी के बाद अब ईडी ने उन्हें समन जारी किया है.

200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में कथित आरोपी फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार करने से इनकार कर दिया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंदौर नगर निगम फर्जी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अभय सिंह राठौर, मोहम्मद जाकिर और राहुल बडेरा को गिरफ्तार किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाई कोर्ट्स को सलाह देते हुए कहा है कि एफआईआर रद्द करने से जुड़े मामले में आदेश पारित करते समय एफआईआर में लगाए गए आरोपों और मामले का उल्लेख जरूरी है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने म्यामांर में कथित तौर पर आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक समेत सात विदेशी आरोपियों के मामले में एनआईए को जांच पूरी करने के लिए 90 दिन का समय दिया है.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती अनियमितता मामले में ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव समेत कई स्थानों पर छापेमारी की है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital