Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी की उम्रकैद की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उन्हें 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसे अब चुनौती दी गई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट मामले के आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले ऐसे साइबर अपराधों से सख्ती से निपटना जरूरी है. इस मामले में आरबीआई ने भी 5 बैंकों पर जुर्माना लगाया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी और कथित काला बाजारी से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए 24 अप्रैल को आदेश सुनाने की तारीख तय की है.

सुप्रीम कोर्ट ने खान मार्केट के पास सुजान सिंह पार्क फ्लैट्स से सरकारी अधिकारियों को बेदखल करने के आदेश को रद्द कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट यासीन मलिक को फांसी देने की एनआईए की मांग पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगा. यासीन मलिक ने व्यक्तिगत रूप से बहस करने और मानसिक यातना का दावा किया है.

अरविंद केजरीवाल और 'आप' नेताओं के खिलाफ कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो प्रसारित करने पर अवमानना याचिका. जस्टिस तेजस करिया के अलग होने के बाद अब 23 अप्रैल को होगी सुनवाई.

भ्रष्टाचार के मामले में फंसे डीजीसीए के डिप्टी डीजी मुदावथ देवुला और भरत माथुर की सीबीआई रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ गई है. 5 लाख रुपये प्रति फाइल रिश्वत मांगने के आरोप में हुई इस गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अब बरामद डिजिटल सबूतों के साथ इनका आमना-सामना कराएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने असम के 2017 प्रधानाध्यापिका हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोइनुल हक को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि सजा केवल ठोस सबूतों के आधार पर होनी चाहिए, न कि महज संदेह पर.

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराओं 3 और 4 तथा आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं.