लखीमपुर खीरी कांड: सुप्रीम कोर्ट की दोटूक- ‘गवाहों को न धमकाया जाए, ट्रायल की सुस्ती बर्दाश्त नहीं’
Lakhimpur Kheri Violence Case: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए निचली अदालत को गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रायल में तेजी लाने का निर्देश दिया है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मामले की धीमी प्रगति पर अपनी निराशा व्यक्त की है.
बंगाल चुनाव ट्रिब्यूनल में बड़ी हलचल: जस्टिस टीएस शिवगनणनम का इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में खलबली
West Bengal Election Tribunal: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले एक बड़ी कानूनी और राजनीतिक हलचल देखने को मिली है. कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस शिवगनणनम ने अचानक एसआईआर (SIR) ट्रिब्यूनल से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है.
टीसीएस धर्मांतरण और शोषण मामला: फ्लैट में परिवार संग छिपी निदा खान गिरफ्तार, संभाजीनगर में घेराबंदी कर दबोचा
नासिक के सनसनीखेज TCS मामले में फरार आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. निदा पिछले 25 मार्च से पुलिस को छका रही थी और अपने परिवार के साथ एक फ्लैट में छिपी हुई थी.
सामाजिक न्याय ही मानवीय समाज की कुंजी: 8वें दिनकर स्मृति व्याख्यान में CJI जस्टिस सूर्यकांत ने AI के खतरों पर जताई चिंता
CJI Surya Kant: CJI जस्टिस सूर्यकांत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि AI गरीबों के प्रति पक्षपाती हो सकता है. उन्होंने कहा कि मानवीय समाज के लिए सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा अनिवार्य है.
‘मैने नहीं गाया वो अश्लील गाना…’ हाई कोर्ट में बोले हनी सिंह; कोर्ट ने कहा- सभ्य समाज में ऐसी गंदगी बर्दाश्त नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट में हनी सिंह और बादशाह के पुराने विवादित गाने ‘माफिया मुंडीर (वॉल्यूम 1)’ को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई.
‘यह बहुमत की तानाशाही है…’, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को कड़ी फटकार
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने केंद्र सरकार के 2023 के नए कानून का विरोध किया, जिसमें चयन समिति से मुख्य न्यायाधीश को बाहर कर दिया गया है.
सबरीमाला पुनर्विचार: धर्म और न्याय के टकराव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ‘सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं कर सकते’
Sabarimala Case: सीजेआई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने धार्मिक प्रथाओं और मौलिक अधिकारों में अदालती दखल की सीमाओं पर चर्चा की.
नहीं चलेगी ‘शार्क’ अमन गुप्ता की पहचान की चोरी! दिल्ली हाई कोर्ट जल्द सुनाएगा अपना बड़ा फैसला
Delhi High Court Case: बोट (boAt) के सह-संस्थापक अमन गुप्ता ने अपनी छवि और आवाज के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. कोर्ट ने इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद अपना अंतरिम फैसला अगस्त तक के लिए सुरक्षित रखा है.
कपूर खानदान का ‘प्रॉपर्टी वॉर’: पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ सुलझाएंगे विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने दी परिवार को नसीहत
सुप्रीम कोर्ट ने कपूर परिवार के संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया है. 80 वर्षीय रानी कपूर ने अपनी बहू और दिवंगत बेटे पर धोखाधड़ी से ट्रस्ट बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है.
साप्ताहिक बाजारों पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त: “लोगों की सुरक्षा और सुविधा से नहीं हो सकता समझौता”
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि साप्ताहिक बाजार लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बनने चाहिए. कोर्ट ने एमसीडी को अतिक्रमण रोकने के लिए विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.







