Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा. कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है. स्वामी का तर्क है कि रामसेतु धार्मिक और पुरातात्विक मानदंडों को पूरा करता है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोहाली और चंडीगढ़ में बिल्डरों और आईटी कंपनियों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 21 लाख रुपये कैश बरामद किया गया और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड मामले में महाभियोग की प्रक्रिया और जांच कमेटी के गठन की पूरी जानकारी. जानें क्या है कानूनी विवाद?

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 8वीं पुण्यतिथि पर “रिस्पेक्ट इंडिया” द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीजेआई सूर्यकांत शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इस समय अतिरिक्त जजों की आवश्यकता है, क्योंकि कई संवैधानिक पीठ से जुड़े मामले लंबित हैं.

Justice Suryakant On Rashmirathi: 'रश्मिरथी' के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शामिल हुए. उन्होंने कहा कि कर्ण के जीवन को केवल संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि निष्ठा और नैतिक द्वंद्व का प्रतीक है.

म्यांमार में आतंकी प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार सात विदेशी नागरिकों को एनआईए रिमांड खत्म होने के बाद 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह मामला मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति से जुड़े नए कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आधारित है. सुप्रीम कोर्ट ने इन याचिकाओं पर सुनवाई टालने से इनकार करते हुए कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण मामला है और इसे आगे नहीं टाला जा सकता है.

दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर के तरुण हत्याकांड में 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर 20 लोगों को आरोपी बनाया है. होली पर गुब्बारा फेंकने के विवाद में तरुण की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार ने जजों की संख्या को 34 से बढ़ाकर 38 (CJI सहित) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न्याय वितरण प्रणाली अधिक कुशल और पारदर्शी बनेगी.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट 22 मई को IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital