Bharat Express DD Free Dish

लीगल

Rahul Gandhi Allahabad HC Verdict: सितंबर 2024 में राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कहा था कि भारत में सिखों के लिए माहौल अच्छा नहीं है, जिसको लेकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की गई थी.

हिंदू उत्तराधिकार संशोधन कानून 2005 के तहत पिता की संपत्ति में सभी बच्चे बेटा हो या बेटी को समान अधिकार दिया गया है. हिंदू महिलाओं की तरह मुस्लिम, ईसाई, यहूदी और पारसी महिलाओं को विरासत में कितना हिस्सा मिलेगा.

दिल्ली पुलिस ने 16 लड़कियों से छेड़छाड़ और 40 करोड़ रुपए के घपले के आरोप में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया और 5 दिन की पुलिस रिमांड ली. बाबा के पास से फर्जी पासपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का परिवार के सदस्यों को दिए गए उपहार में उनके प्रति आदर व सम्मान अंतर्निहित है. उपहार डीड का निष्पादन होने के बाद वरिष्ठ नागरिक को भरण-पोषण न करने का अर्थ होगा कि संपत्ति धोखाधड़ी या जबरदस्ती से हस्तांतरित कराई गई है.

हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) एवं बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) से कहा कि वे दिवंगत वकीलों के परिवार को आर्थिक तंगी से निजात दिलाने के लिए एक नीति बनाए.

केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नए जजों की नियुक्ति कर दी है. शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इन सभी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी.

धौला कुंआ बीएमडब्ल्यू हादसा मामले में तिहाड़ जेल में बंद गगनप्रीत कौर को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने गगनप्रीत कौर को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.

आई लाइव मुहम्मद पोस्टर लगाने के मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. दायर जनहित याचिका में मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ आई लाइव मुहम्मद पोस्टर लगाने  दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने मिजोरम के तत्कालीन मुख्यमंत्री जोरामथंगा और पूर्व मुख्य सचिव लालनूनमाविया चुआंगो पर लगे भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में आरोप तय कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की ओर से दायर याचिकाओं पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब.