Bharat Express DD Free Dish

लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न के को लेकर बड़ा आदेश दिया है. हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि दहेज उत्पीड़न और वैवाहिक क्रूरता जैसे गंभीर मामलों में न्यायिक संवेदनशीलता और सामाजिक संतुलन बनाए रखने पर जोड़ दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पत्नी को धारा 125 के तहत गुजारा भत्ता देने से इंकार नहीं किया जा सकता कि उसकी शादी अमान्य होने योग्य है. यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल ने श्वेता जायसवाल की पुनरीक्षण याचिका पर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट से लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) इंद्रजीत सिंह को बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने 70 वर्षीय सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी के खिलाफ दर्ज बलात्कार और यौन उत्पीड़न के तहत दर्ज मामले को खारिज कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने विकल्पिक दुकान आवंटन की मांग को खारिज करते हुए अहम आदेश दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि दुकान का अधिकार केवल उन दुनकदारों को मिलेगा जो अधिग्रहण से पहले संबंधित दुकान से वास्तव में व्यवसाय कर रहे थे.

ओड़िशा में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि भारत में मध्यस्थता के दायरे को वाणिज्यिक विवादों तक ही सीमित नही रखना चाहिए बल्कि इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू की है. कोर्ट ने कहा कि यह आचरण अवमानना अधिनियम 1971 के तहत आता है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने रूपा पब्लिकेशन को भारत के संविधान की कोट-पॉकेट एडिशन प्रकाशित और बेचने पर रोक लगा दी है. ईबीसी ने दावा किया कि इस नकल से उन्हें ऑर्डर और बिक्री में नुकसान हुआ है.

ऑनलाइन गेमिंग कानून को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ सुनवाई करेगी.

दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि एडमिशन के लिए बच्चों से प्रवेश परीक्षा लेना संविधान के अधिकारों का उल्लंघन है.

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के पालन नही करने वाले कड़कड़डूमा कोर्ट के दोनों जजों को जमानत का तरीका सीखने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग करनी होगी. सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्री ने यह आदेश दिया है.