मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में अहम सुनवाई आज
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी. कोर्ट वाद के प्रमुख बिंदु तय कर सकता है. मामला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है.
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में दिल्ली सरकार और वकीलों के बीच बहस
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आवारा कुत्तों के मामलों पर सुनवाई करते हुए 22 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखा हैं. सुनवाई में बच्चों की सुरक्षा, एबीसी नियमों का पालन और नगर निगमों की जिम्मेदारी पर बहस हुई.
दिल्ली हाईकोर्ट ने ओपी चौटाला के वारिसों की याचिका पर CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने ओमप्रकाश चौटाला के कानूनी वारिसों की याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया हैं. याचिका में कहा गया कि चौटाला ने जीवित रहते अपनी सजा के खिलाफ अपील दायर की थी, इसलिए अब उनके वारिस इसे आगे बढ़ा सकते हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने आर्म्स डीलर संजय भंडारी की ओर से दायर उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है
Legal News: दिल्ली हाई कोर्ट ने आर्म्स डीलर संजय भंडारी की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसमें उन्होंने राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने को चुनौती दी थी.
उत्तर प्रदेश के 45 हजार प्रांतीय रक्षक दल को होमगार्ड के जवानों की तरह मिलेगा समान वेतन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के 45 हजार प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों को बड़ी राहत देते हुए होमगार्ड के बराबर वेतन देने का आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बोले CJI गवई- ‘सक्रियता, आतंकवाद नहीं बनना चाहिए’
CJI BR Gavai Stetment: राष्ट्रपति और राज्यपालों द्वारा विधेयक को मंजूरी देने की समय सीमा के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि सक्रियता, आतंकवाद नहीं बनना चाहिए. आइये जानें उन्होंने और क्या कहा?
चाइल्ड कस्टडी मामले में कोर्ट ने माता-पिता से मतभेद सुलझाने का आग्रह किया
सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद और चाइल्ड कस्टडी मामले में कहा कि शादी में कोई भी पति या पत्नी पूरी तरह स्वतंत्र नहीं हो सकता हैं. कोर्ट ने बच्चों के हित में माता-पिता से मतभेद सुलझाने का आग्रह किया हैं.
आवारा कुत्तों से संबंधित मामले में दायर नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर दायर नई याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि यह मुद्दा तीन जजों की बेंच के विचाराधीन है. वहीं, दिल्ली सरकार ने तर्क दिया कि आवारा कुत्तों से आम जनता खासकर बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 41 साल बाद हत्या के केस में उम्रकैद पाए आरोपी को बरी किया
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 41 साल पहले हत्या के दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा पाये आरोपी को बरी कर दिया है. यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह तथा न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की खंडपीठ ने विजई उर्फ बब्बन की आपराधिक अपील को स्वीकार करते हुए दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा जारी नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा जारी नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तुषार राव गेडेला की पीठ ने यह नोटिस जारी किया है.





