Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने DUCSU चुनाव के लिए स्पष्ट किया कि 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र चुनाव नहीं लड़ सकते है. जस्टिस मिनी पुष्करणा ने कहा कि याचिकाकर्ता मुस्कान को एटेंडेंस पूरा होने का प्रमाण पेश करने का मौका दिया जाएगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने DU छात्र संघ चुनाव के नतीजों के बाद किसी भी क्षेत्र में विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है. अदालत ने पुलिस और डीयू प्रशासन को निर्देश दिया हैं कि चुनाव के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करें.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता करण जौहर को बड़ी राहत का संकेत दिया है. जौहर ने अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल और एआई सामग्री के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक चाइल्ड कस्टडी केस में महिला को फटकार लगाते हुए कहा कि उसने भारत और ब्रिटेन की न्यायिक प्रणाली को धोखा दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उच्च शिक्षा में विकलांग छात्रों के लिए आरक्षित सीटों को खाली ना रखने का आदेश दिया है. यह कदम विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 की भावना और उद्देश्यों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने BSF के पूर्व डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल अश्विनी कुमार शर्मा को दिव्यांगता मुआवजा देने का आदेश दिया है. अधिकारियों की लापरवाही पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुखर्जी नगर के सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निवासियों को राहत देने से इनकार कर दिया. फ्लैट संरचनात्मक रूप से असुरक्षित पाया गया हैं और फ्लैट मालिकों को 12 अक्टूबर तक खाली करने का समय दिया गया है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 20 सितंबर तक बढ़ा दी है. मामले में कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करने पर पुलिस को नोटिस जारी किया है. हादसे में वित्त मंत्रालय अधिकारी नवजोत सिंह की मौत हुई थी.

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बाघ और अन्य वन्यजीवों के किए जा रहे शिकार और उसके व्यापार की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी, महाराष्ट्र सरकार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

कोर्ट ने राज्यों से अनुबंध के आधार पर भी भरने को कहा है. सीजेआई बी. आर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने यह निर्देश दिया है. ताकि प्रदूषण की समस्या का समाधान हो सकें.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital