दिल्ली दंगा मामले में आरोपी तस्लीम अहमद की ओर से दायर जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश में आरोपी तस्लीम अहमद की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. याचिकाकर्ता ने मुकदमे में देरी और सह-आरोपियों को पहले मिली जमानत का हवाला देते हुए राहत मांगी.
करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट अग्निकांड मामले में Delhi High Court ने नई याचिका दाखिल करने का दिया निर्देश
हाईकोर्ट ने दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में 4 जुलाई को हुए भीषण आग की जांच की मांग को लेकर एनजीओ कुटुंब को नई याचिका दायर करने का निर्देश दिया है.
फर्जी IAS मनोज कुमार झा को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर संवेदनशील जानकारी हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार झा की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया.
कन्हैयालाल हत्या पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर मर्डर की रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी है. यह याचिका कन्हैयालाल मर्डर केस के आरोपी मोहम्मद जावेद ने दायर की थी.
एनआईए ने तहव्वुर राणा के खिलाफ दाखिल किया सप्लीमेंट्री चार्जशीट, कोर्ट 13 अगस्त को करेगा सुनवाई
पटियाला हाउस कोर्ट के एनआईए कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ा दी है. एनआईए की चार्जशीट और राणा के कबूलनामे से कई अहम खुलासे हुए हैं.
‘कानून से ऊपर कोई नहीं…’, केरल HC ने आपराधिक अवमानना मामले में पूर्व सीपीएम MLA को कोर्ट में पेश होने का दिया आदेश
सीपीआईएम नेता और मावेलिकरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आर. राजेश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट प्रकाशित की थी. जिसमें उन्होंने न्यायपालिका के भगवाकरण (सैफ्रोनाइजेशन) के आरोप लगाए थे.
National Herald मनी लॉन्ड्रिंग मामला- राऊज एवेन्यु कोर्ट 12 जुलाई को करेगा सुनवाई
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट 12 जुलाई को सुनवाई करेगा. ईडी ने राहुल और सोनिया गांधी के दावों को खारिज किया, कहा- 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश रची गई.
दिल्ली दंगा मामला: हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा- आरोपी को कितने साल तक जेल में रखा जा सकता है?
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी तस्लीम अहमद की जमानत याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि दंगों को पांच साल बीत चुके हैं, फिर भी आरोपी को कितने साल जेल में रखा जा सकता है? अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने NDPS एक्ट के एक मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि भारी मात्रा में डोडा पोस्त और अफीम की बरामदगी कमर्शियल क्वांटिटी में आती है, इसलिए धारा 37 लागू होती है और अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती.
दिल्ली हाई कोर्ट ने माफीनामे से संबंधित दिए गए हलफनामे को स्वीकार करने से किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले द्वारा दाखिल माफीनामे से संबंधित हलफनामे को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक नया हलफनामा दाखिल नहीं किया जाता, तब तक सुनवाई नहीं हो सकती. यह मामला पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पूरी पर मानहानिकारक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें गोखले को 50 लाख रुपये हर्जाना देने और सार्वजनिक माफी मांगने का आदेश दिया गया था.





