विवादास्पद कार्टून बनाने वाले इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
विवादास्पद कार्टून मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को सुनवाई करेगा.
दिल्ली हाई कोर्ट की बड़ी राहत: 90 वर्षीय बुजुर्ग की 40 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में सजा घटाकर एक दिन की गई
दिल्ली हाई कोर्ट ने 90 वर्षीय बुजुर्ग को 40 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में राहत देते हुए सजा घटाकर एक दिन कर दी. कोर्ट ने देरी को त्वरित न्याय के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ बताया और अपीलकर्ता की उम्र व स्वास्थ्य को भी आधार माना.
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) पर फिलहाल रोक लगाने से फिलहाल इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग कानून के अनुसार काम कर रहा है. अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी.
यमन में मौत की सजा पाने वाली केरल की नर्स निमिषा प्रिया को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को सुनवाई करेगा
यमन में हत्या के मामले में फांसी की सजा पाए जाने के बाद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को सुनवाई करेगा. यमन की अदालत ने उनकी सजा बरकरार रखी है.
विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) को अनावश्यक पोस्टमार्टम नमूनों की जांच करने से रोकने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने पर विचार करें: दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने एफएसएल पर अनावश्यक पोस्टमार्टम नमूनों के बोझ को लेकर चिंता जताई है और दिल्ली सरकार को दिशानिर्देश बनाने पर विचार करने को कहा है.
सीआईसी को डिजिटल माध्यम से सुनवाई के आदेश देने से दिल्ली हाई कोर्ट ने किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग की कार्यवाही को डिजिटल माध्यम से आयोजित करने की मांग को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि डिजिटल सुनवाई उतनी आसान नहीं है जितनी प्रतीत होती है, और इसके लिए मजबूत बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है.
वित्त मंत्रालय ने हाई कोर्ट को बताया कि 50 रुपए के सिक्के लाने का फिलहाल कोई इरादा नही
दिल्ली हाई कोर्ट में 50 रुपये के सिक्के जारी करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार ने कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है. वित्त मंत्रालय ने हलफनामा दायर कर बताया कि जनता सिक्कों की तुलना में नोटों को अधिक पसंद करती है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साजिश रचने के आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की ओर से दायर जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
दिल्ली दंगे साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा
अरविंद केजरीवाल की ओर से निचली अदालत के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने दो सप्ताह में जवाब मांगते हुए अगली सुनवाई की तारीख 10 सितंबर तय की है.
स्वागत रेस्टोरेंट की ओर से दायर याचिका पर 27 अगस्त की सुनवाई.
दिल्ली की लोकप्रिय रेस्टोरेंट चेन स्वागत ने ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप में तेलंगाना की होटल चेन के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी.





