जस्टिस बेला त्रिवेदी को विदाई न देने पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की आलोचना, सीजेआई गवई ने जताई सार्वजनिक आपत्ति
जस्टिस बेला त्रिवेदी को विदाई समारोह न देने पर सीजेआई गवई ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कड़ी आलोचना की. कहा, "ऐसा रुख नहीं अपनाना चाहिए था."
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 मई को करेगा सुनवाई
कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 मई को सुनवाई करेगा. शाह ने एफआईआर रद्द करने की मांग की, कोर्ट ने जताई थी नाराजगी.
आनासागर झील संरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, राजस्थान सरकार को वेटलैंड विकसित करने की मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने आनासागर झील संरक्षण मामले में राजस्थान सरकार को झील के पास दो वेटलैंड विकसित करने की मंजूरी दी. कोर्ट ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सख्त टिप्पणी की.
हौज खास डियर पार्क से हिरणों के स्थानांतरण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को दिए निरीक्षण के आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने हौज खास डियर पार्क से हिरणों को राजस्थान स्थानांतरित करने के खिलाफ याचिका पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को हिरणों की स्थिति की जांच करने और दो सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.
‘दिल्ली हाईकोर्ट जाइए’, AI और डीपफेक मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
जस्टिस सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हम नहीं कह रहे हैं कि इस मुद्दे को पूरी तरह से खारिज किया जाना चाहिए, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट पिछले कुछ वर्षों से इसपर सुनवाई कर रहा है. आप भी उसमें शामिल हों.
पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 25% महंगाई भत्ता देने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को दिया निर्देश राज्य सरकार के कर्मचारियों को 25% महंगाई भत्ता दे. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से तीन महीने के भीतर भुगतान करने को कहा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेता ए एस इस्माइल को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार
यह मामला देश में इस्लामिक खिलाफत की स्थापना के लिए युद्ध छेड़ने की साजिश में कथित संलिप्तता से जुड़ा है. एनआईए के मुताबिक देश भर में पीएफआई मामलों में अब तक 105 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है.
कोर्ट ने महिला के तलाकशुदा पति के माता-पिता की विदेशी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की खारिज
मामले की सुनवाई के दौरान दंपत्ति की ओर से पेश वकील प्रशांत दीवान ने अदालत से कहा था कि शिकायतकर्ता महिला ने अलग रह रहे अपने पति से एकतरफा तलाक ले लिया है. उनलोगों पर विदेश यात्रा से संबंधित शर्ते अनुचित हैं.
केंद्र सरकार ने तहव्वुर राणा के खिलाफ केस की पैरवी के लिए वकीलों की गठित की टीम
गृह मंत्रालय द्वारा गठित टीम निचली अदालत के एनआईए कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में आरसी-04/2009 एनआईए/डीएलआई मामले से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों की पैरवी करेगी.
हाईकोर्ट के जजों द्वारा ब्रेक लिए जाने की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने समय में किया बदलाव
हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अदालतें सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी और एक घंटे के भोजनावकाश के बाद 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बैठेगी.





