ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्सेसिबिलिटी के लिए दिशा-निर्देश जल्द जारी करें, दिल्ली हाई कोर्ट का केंद्र को आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह दिव्यांगजनों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑडियो विवरण, कैप्शनिंग और सांकेतिक भाषा जैसी एक्सेसिबिलिटी सुविधाओं के दिशा-निर्देश जल्द जारी करे. अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी.
सुप्रीम कोर्ट से वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल को बड़ा झटका, एजीआर बकाया माफ नहीं होगा
सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन, एयरटेल की एजीआर बकाया माफी याचिका खारिज की. कोर्ट का कहना है कि ये याचिकाएं गलत धारणा पर आधारित हैं. कंपनियों को कोई राहत नहीं मिलेगी.
दिल्ली दंगे के मामले में कोर्ट ने 11 आरोपियों को किया बरी, गवाहों को बताया ‘अविश्वसनीय’
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दंगे के लूट और आगजनी मामले में 11 आरोपियों को बरी किया. कोर्ट ने कहा कि गवाहों के बयान अविश्वसनीय हैं और आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए.
फीस विवाद: डीपीएस द्वारका से निष्कासित छात्रों के मामले में हाईकोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
दिल्ली हाईकोर्ट ने डीपीएस द्वारका से निष्कासित 32 छात्रों के अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रखा, फीस विवाद पर मुख्य याचिका अभी लंबित है.
दिल्ली हाईकोर्ट में सेलेबी की याचिका पर 21 मई को सुनवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस तेज
टर्की की एविएशन कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 21 मई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कानूनी आधार पूछे, वहीं केंद्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया.
दिल्ली हिंसा मामला: तस्लीम अहमद की अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब, 22 मई को अगली सुनवाई
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली हिंसा के आरोपी तस्लीम अहमद की 15 दिन की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 22 मई को होगी.
‘भारत कोई धर्मशाला नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने तमिल शरणार्थी की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी की याचिका खारिज करते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है जो दुनियाभर से आए शरणार्थियों को रख सके. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भारत में बसने का अधिकार केवल नागरिकों को ही है.
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई है और एक तीन सदस्यीय एसआईटी के गठन का आदेश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सभी हाईकोर्ट जजों को मिलेगी समान पूर्ण पेंशन, नहीं होगा भेदभाव
सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट और अतिरिक्त जजों को सेवा काल और नियुक्ति की तारीख की परवाह किए बिना समान पूर्ण पेंशन देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया.
हाई कोर्ट ने महिलाओं के लिए करवाचौथ को त्योहार घोषित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
करवाचौथ को त्योहार घोषित करने और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए अनिवार्य बनाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने इसे सामाजिक मुद्दा बताते हुए विधायिका का विषय करार दिया.





