Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सेना के कर्नल और उसके दोस्त को दुष्कर्म के आरोपों से बरी किया. कोर्ट ने शिकायतकर्ता की गवाही को अविश्वसनीय बताते हुए सबूतों की कमी और रिपोर्टिंग में देरी का हवाला दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त को कराने की मंजूरी दे दी है. कोर्ट ने दो शिफ्ट में परीक्षा के विरोध में पारदर्शिता और समय प्रबंधन को लेकर एनबीई को फटकार लगाई. अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी.

कांग्रेस नेता उदित राज को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने निषेधाज्ञा और आचार संहिता उल्लंघन मामले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करते हुए कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे साबित हो कि आरोपी को आदेश की जानकारी थी.

सुप्रीम कोर्ट ने विशालगढ़ किले में कुर्बानी की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका पर त्वरित सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में पहले ही शर्तें लागू हैं और जल्दबाज़ी की कोई वजह नहीं है.

CRPF जवान मोती राम जाट को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA की मांग पर उसकी रिमांड 10 दिन के लिए बढ़ा दी है.

जेएनयू के पूर्व छात्र नजीब अहमद के 2016 में रहस्यमय गायब होने के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देते हुए राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 30 जून को सुनवाई की तारीख तय की है.

गोवा में साल 2016 से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक ने केंद्र सरकार द्वारा वीजा रद्द करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. याचिकाकर्ता ने कहा कि वह भारत में जन्मा है और लंबे समय से यहीं रह रहा है.

Pakistan Spy Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कासिम और आसिम की रिमांड पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिन के लिए बढ़ा दी है. जांच में आईएसआई से संबंध और ट्रेनिंग का खुलासा हुआ है.

दिल्ली की एक महिला वकील ने गुरुग्राम सेक्टर 50 थाने के एसएचओ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 6 जून को सुनवाई करेगा.

1990 में मीरवाइज मौलवी फारूकी की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हिजबुल आतंकी अयूब डार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 जुलाई को सुनवाई करेगा. इस केस में 5 आतंकी शामिल थे, जिनमें से दो मारे गए और दो हाल ही में गिरफ्तार हुए.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital