Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

योगेश गौड़ा हत्याकांड में आरोपी कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी की जमानत रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 5 जून को सुनवाई करेगा. CBI ने गवाहों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है.

NEET PG 2025 परीक्षा को लेकर NBE ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 3 अगस्त को परीक्षा आयोजित करने की मांग की है. एक शिफ्ट में परीक्षा कराने की तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए यह मांग की गई है.

यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे को जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश में कचरा नष्ट करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की. कोर्ट ने गर्मियों की छुट्टी के बाद सुनवाई करने का निर्णय लिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने पॉक्सो केस में आरोपी की एफआईआर रद्द करते हुए अनोखी सजा सुनाई. दोषी को एक महीने अस्पताल में सेवा और सेना कोष में 50 हजार रुपये दान करने का आदेश दिया गया. कोर्ट ने पीड़िता की निजता और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया.

सीजेआई ने कहा कि हर सिस्टम, चाहे वह कितनी भी मजबूत क्यों न हो, पेशेवर कदाचार के मुद्दों के लिए अतिसंवेदनशील होती है. दुख की बात है कि न्यायपालिका के भीतर भी भ्रष्टाचार और कदाचार के मामले सामने आए हैं.

कबूतरों को दाना खिलाने से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान पर स्कूली छात्र की याचिका पर एनजीटी ने दिल्ली सरकार, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और एनडीएमसी को नोटिस जारी किया. याचिका में कबूतरों की बीट से फैल रहे प्रदूषण और स्वास्थ्य जोखिमों को उठाया गया है.

पश्चिमी दिल्ली मॉल धोखाधड़ी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने मंजूरी में देरी पर नाराज़गी जताते हुए सरकार के प्राधिकरण को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट अगस्त में अगली सुनवाई करेगा.

जस्टिस सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे मामलों को विशेष रूप से संभालने की जरूरत होती है और कठोर प्रोटोकॉल समय पर चिकित्सा देखभाल में बाधा नहीं डालनी चाहिए.

जस्टिस यशवंत वर्मा कथित कैश मामले में बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने सीजेआई बीआर गवई को पत्र लिख कर यशवंत वर्मा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की है.

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान सहित अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital