Bharat Express DD Free Dish

लीगल

NIA ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 12 दिन की रिमांड पर भेजा, राणा से और पूछताछ की जाएगी क्योंकि उसने कई सवालों के जवाब नहीं दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना लागू करने में केंद्र सरकार की देरी पर नाराजगी जताई है और एक सप्ताह के भीतर योजना लागू करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने गोल्डन ऑवर स्कीम को लागू न करने पर केंद्र को फटकार लगाई.

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को प्रथम दृष्टया सही ठहराया. हिंदू पक्ष को याचिका में संशोधन और ASI को पक्षकार बनाने की अनुमति दी गई.

तमिलनाडु सरकार के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की जमानत रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर दी. इस्तीफा देने के बाद कोर्ट ने आदेश जारी किया। जानिए पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से लंबित मामलों में हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने को कहा। केंद्र सरकार ने वक्फ कानून को संवैधानिक और मुस्लिम समाज के हित में बताया.

सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टररणवीर इलाहाबादिया का जब्त पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया. मामले में जांच पूरी हो चुकी है, और कोर्ट ने राहत बरकरार रखने का निर्देश दिया.

बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार कैदियों की दयापूर्ण रिहाई की मांग को लेकर नालसा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें 25,982 कैदियों की रिहाई की रिपोर्ट भी शामिल है.

तमिलनाडु के कन्नगी-मुरुगेशन ऑनर किलिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखते हुए दोषियों को राहत देने से इनकार किया. पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा, कहा - बच्चों के सामने अश्लील सामग्री का प्रभाव चिंताजनक है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने PFI नेता ओएमए सलाम को तीन दिन के लिए केरल जाने की अनुमति दी, यात्रा का खर्च खुद उठाने का आदेश दिया, और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की शर्त रखी.