Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका मामले में आप के पूर्व विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर सुनवाई 9 अप्रैल को तय की. पुलिस ने जमानत का विरोध किया, जबकि बालियान के वकील ने उनके खिलाफ सबूत न होने की दलील दी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (AIFF) के महासचिव अनिल कुमार प्रभाकरन की नियुक्ति पर रोक लगा दी है, क्योंकि यह राष्ट्रीय खेल संहिता का उल्लंघन बताई गई है। अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी.

Waqf Amendment Bill: सरकार वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन कर वक्फ बोर्ड के अधिकार सीमित करने और संपत्ति प्रबंधन को पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में अवैध मदरसों की सीलिंग के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह कार्रवाई असंवैधानिक है और छात्रों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार के विद्युत विनियमों को पूरी तरह वैध ठहराया, जिससे राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती और न्यायसंगत बिजली मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी विकास यादव ने माँ की तबीयत खराब होने के चलते अंतरिम जमानत की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और नीलम कटारा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और एम्स को मेडिकल रिपोर्ट देने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने शादी के झूठे वादे पर रेप के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई, कहा कि टूटे रिश्तों को आपराधिक मामला नहीं बनाया जाना चाहिए. कोर्ट ने रूढ़िवादी मानसिकता और न्यायिक खामियों पर भी सवाल उठाए.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीआरएस विधायक कांग्रेस में शामिल होते हैं तो उपचुनाव नहीं होंगे. कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताया.

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मेधा पाटकर की याचिका खारिज की, जिसमें उन्होंने उप राज्यपाल वीके सक्सेना के मानहानि केस में सजा को चुनौती दी थी. अब 18 अप्रैल को उनकी सजा पर फैसला होगा.

बिहार में लगातार गिर रहे पुल और ब्रिज की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया है. कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से स्पीडी सुनवाई करने को कहा है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital