Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामुला सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका खारिज कर दी. एनआईए ने जमानत का विरोध किया था. राशिद 2019 से जेल में हैं.

Bar Association Election: दिल्ली की बार एसोसिएशन चुनावों में साकेत और कड़कड़डूमा कोर्ट में भारी हंगामे के कारण मतदान रद्द कर दिया गया, जबकि द्वारका और रोहिणी कोर्ट में शांतिपूर्ण मतदान जारी रहा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के खिलाफ लोकपाल की कार्यवाही पर रोक लगा दी है, और लोकपाल से 4 सप्ताह में जवाब देने को कहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने रमेश चंद्रा को कुछ शर्तों के साथ नियमित जमानत दे दिया है. जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने यह फैसला दिया है.

याचिकाकर्ता की दलील है कि हाल ही में कुछ हाई कोर्ट के जजों ने जिस तरह की टिप्पणी की है. वह ठीक नहीं है इसलिए जिस तरह से अन्य मामलों में दिशा निर्देश जारी किया जाता हैं, उसी तर्ज पर जजों के लिए भी दिशा निर्देश जारी होना चाहिए.

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दंगे के दौरान ऑटो चालक बब्बू की हत्या के मामले में 11 मुस्लिम आरोपियों को बरी कर दिया, जबकि 8 हिंदू आरोपियों पर हत्या के आरोप तय किए.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने साइबर धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में आरोपी लक्ष्य विज को पांच लाख के मुचलके पर जमानत दी. अदालत ने हिरासत की अवधि, मेडिकल स्थिति और मामले की प्रारंभिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अगर महिला के पास कमाने की क्षमता है, तो उसे अंतरिम भरण-पोषण के लिए पति पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. कोर्ट ने महिला की भरण-पोषण की याचिका खारिज की.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट में 8 न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी. इसके अलावा, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में 3 स्थायी न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 3 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की गई.

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि खनिज अधिकारों और रॉयल्टी कर विवाद का समाधान निकाला जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 24 अप्रैल को करेगा, जिसमें राज्यों के कर लगाने के अधिकारों पर चर्चा होगी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital