दिल्ली हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, थोकचोम श्यामजय सिंह की गिरफ्तारी खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने थोकचोम श्यामजय सिंह की गिरफ्तारी को खारिज कर दिया.राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुसार यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के स्वयंभू सेना प्रमुख हैं.
भगत सिंह कोश्यारी को राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि याचिका खारिज
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ दायर मानहानि याचिका को खारिज कर दिया है.
अरुण गवली की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गैंगस्टर से राजनेता बने और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे अरुण गवली को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने अरुण गवली की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है
बांसुरी स्वराज को मानहानि मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने खारिज की शिकायत
बांसुरी स्वराज को राऊज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिली, सत्येंद्र जैन की मानहानि शिकायत खारिज. कोर्ट ने कहा कि मामला राजनीति से प्रेरित था और इसमें कुछ नहीं बचा.
दिल्ली हाई कोर्ट से वैभव जैन को राहत, जमानत की शर्तों में मिला संशोधन
दिल्ली हाई कोर्ट ने वैभव जैन को दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने की अनुमति दी, लेकिन पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया. ईडी ने सत्येंद्र जैन समेत कई लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था.
पटियाला हाउस कोर्ट से धर्मेंद्र को मिली बड़ी राहत, गरम धरम ढाबा फ्रेंचाइजी विवाद सुलझा
पटियाला हाउस कोर्ट ने धर्मेंद्र को बड़ी राहत दी. गरम धरम ढाबा फ्रेंचाइजी विवाद में समझौते के बाद शिकायतकर्ता ने केस वापस लिया. कोर्ट ने इसे मंजूरी दी और मामला अब समाप्त हो गया.
आनासागर झील मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य सचिव को किया तलब
राजस्थान के अजमेर स्थित ऐतिहासिक अनासागर झील की सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार झील संरक्षण को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट न्यायाधीशों पर लोकपाल के आदेश पर लगाई रोक
लोकपाल ने हाई कोर्ट के न्यायाधीशों को लोकपाल कानून की धारा 14 के दायरे में माना है, जिससे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर बहस छिड़ गई है. सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल के आदेश पर रोक लगा दी है.
दिल्ली हाई कोर्ट में जगदीश टाइटलर की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर 8 अप्रैल को सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई के लिए 8 अप्रैल की तारीख तय की. सीबीआई के आरोपों के बावजूद टाइटलर का बचाव जारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट 27 फरवरी को सुनवाई करेगा
प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक डिग्री से संबंधित मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, वकील ने डिग्री का खुलासा करने की मांग की, कोर्ट ने अगली सुनवाई 27 फरवरी को तय की.







