Arunachal Pradesh: पेमा खांडू के रिश्तेदारों की कंपनियों के अनुबंध आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पेमा खांडू के रिश्तेदारों की कंपनियों के अनुबंधों के आवंटन पर सीबीआई या एसआईटी से जांच की याचिका पर जुलाई में सुनवाई करने का आदेश दिया है. मामला सैकड़ों करोड़ का है.
कपिल मिश्रा की आचार संहिता उल्लंघन याचिका पर 19 मई को दिल्ली कोर्ट में अगली सुनवाई
दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया, और 19 मई को अगली सुनवाई तय की. यह मामला आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है.
दिल्ली हाई कोर्ट 25 मार्च को टेरर फंडिंग मामले में सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर सुनवाई करेगा
दिल्ली हाई कोर्ट 25 मार्च को टेरर फंडिंग मामले में सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर सुनवाई करेगा, एनआईए ने हिरासत पैरोल देने का विरोध किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों द्वारा ली गई अधिक फीस की जांच के लिए कमेटी का गठन किया
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों द्वारा अधिक फीस लेने के मामले में एक कमेटी का गठन किया, जो चार महीने में रिपोर्ट सौंपेगी, और स्कूलों को बिल प्रस्तुत करने का आदेश दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से फॉर्म 17 सी जारी करने की याचिका पर 10 दिन में ज्ञापन देने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फॉर्म 17 सी जारी करने पर याचिकाकर्ता को 10 दिन में ज्ञापन देने का निर्देश दिया, और 28 जुलाई को अगली सुनवाई होगी.
पश्चिम बंगाल सरकार 77 समुदायों को OBC सूची में शामिल करने पर काम करेगी, जुलाई में होगी अगली सुनवाई
पश्चिम बंगाल सरकार ने ओबीसी में 77 समुदायों को शामिल करने के मामले में कोर्ट को बताया कि नया काम तीन महीने में पूरा होगा, और जुलाई में अगली सुनवाई होगी.
बर्खास्त पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर को सुप्रीम कोर्ट से राहत बरकरार
दिल्ली हाई कोर्ट ने खेड़कर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. साथ ही गिरफ्तारी पर लगी रोक की हटा दिया था. जिसके खिलाफ पूजा खेड़कर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
लोकपाल द्वारा एक सिटिंग जज के खिलाफ शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को करेगा सुनवाई
जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस अभय एस ओका की पीठ ने इस मामले में कोर्ट की सहायता के लिए वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने हिंडन एयरबेस से वाणिज्यिक उड़ानों की अनुमति देने पर सरकार से जवाब मांगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से वाणिज्यिक उड़ानों की अनुमति देने के सरकार के फैसले को चुनौती देने पर केंद्र से तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा. अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी.
सार्वजनिक प्राधिकरणों से जुड़े धोखाधड़ी मामलों का निपटारा सिविल कोर्ट में होना बेहतर: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक प्राधिकरणों या विदेशी संस्थाओं से जुड़े धोखाधड़ी के गंभीर मामलों का निपटारा मध्यस्थ न्यायाधिकरणों के बजाय सिविल कोर्ट में बेहतर तरीके से किया जा सकता है.







