Bharat Express DD Free Dish

लीगल

DANGAWAS MURDER CASE VERDICT: राजस्थान के नागौर जिले के वर्ष 2015 के चर्चित डांगावास हत्याकांड में मेड़ता की विशेष एससी-एसटी अदालत ने 11 साल बाद फैसला सुनाते हुए सभी 40 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है.

KARNATAKA HC ON ED ECIR: कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेटरी रिपोर्ट (ECIR) को संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत चुनौती दी जा सकती है और ईडी इसे 'आंतरिक दस्तावेज' कहकर छिपा नहीं सकता.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का पता लगाने के लिए ग्राउंड सर्वे कराने का निर्देश दिया है.

Supreme Court Judges Bill 2026:राज्यसभा में उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा हुई, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरकार न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और जल्द ही देश की पहली महिला CJI देखने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

जंतर-मंतर पर नीट (NEET) प्रदर्शन के दौरान PM मोदी पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की को बड़ी राहत मिली है. शिकायतकर्ता रुचिका सिंह ने मामले में दर्ज कराई गई अपनी एफआईआर (FIR) वापस ले ली है.

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के मामले में कहा है कि राज्य सरकारें केवल वित्तीय बोझ का हवाला देकर इसका विरोध नहीं कर सकतीं.

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा की व्यापक समीक्षा और नया कानून बनाने की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय की पीठ ने स्पष्ट किया कि संसद अपनी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह सक्षम है और यह फैसला विधायिका व कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है.

Supreme Court: तीन महिलाओं की हत्या के मामले में 22 साल से जेल में बंद आरोपी अर्जुन उर्फ टुनटुन को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है. जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने जांच में खामियों, कमजोर सबूतों और थर्ड डिग्री से ली गई कथित स्वीकारोक्ति पर चिंता जताते हुए आरोपी के पुनर्वास का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी पेपर लीक के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को सुधार का अवसर देने की मांग वाली याचिका को मूल याचिका के साथ संलग्न कर दिया.

Abhishek Banerjee News: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति वाली याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. कोर्ट ने SSKM अस्पताल के मेडिकल बोर्ड से जांच कराने का निर्देश दिया.