Bharat Express DD Free Dish

लीगल

पूर्व सीजेआई बी. आर. गवई की पुस्तक 'द वॉइस ऑफ जस्टिस: गवई स्पीक्स' का विमोचन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और सीजेआई सूर्यकांत की उपस्थिति में किया गया. इस पुस्तक में उनके साढ़े सात साल के कार्यकाल के ऐतिहासिक भाषणों, सामाजिक न्याय और संवैधानिक संतुलन पर विचारों का संकलन है.

BOOK RELEASE: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पूर्व सीजेआई बी. आर. गवई के भाषणों पर आधारित पुस्तक 'द वॉयस ऑफ जस्टिस' का भव्य विमोचन किया.

Comedian Samay Raina Fine: कॉमेडियन समय रैना पर सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लाखों का जुर्माना ठोका है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश की अवहेलना करने पर कहा कि किसी भी प्रकार की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी.

दिल्ली दंगों (2020) के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है.

Shah Rukh Khan Mannat renovation case: सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में दो अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण के लिए मिली CRZ मंजूरी को बरकरार रखा. अदालत ने कहा कि संबंधित प्राधिकरणों ने कानून का पालन किया है, इसलिए मंजूरी में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने अधिवक्ता पंकज शर्मा पर 11 जुलाई 2026 को हुए हमले और पुलिस की ढिलाई पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर अब 21 जुलाई को सुनवाई करेगी.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने देवघर, दुमका, डोरंडा और चाईबासा चारा घोटाला मामलों में लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की सीबीआई की याचिका का निपटारा कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर हिंदू पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, लेकिन मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.

अखिल भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता संघ ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुप्रीम कोर्ट के 7 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में जजों के न्यायिक योगदान और संविधान की रक्षा में उनकी भूमिका की सराहना की गई.