Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

सीनियर वकील विकास पाहवा ने गौतम अडानी पर अमेरिका में चल रहे आपराधिक केस के खारिज होने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय विभाग (DoJ) ने खुद माना कि मामला अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं था, और अब इस केस को दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता.

अमेरिका की न्यूयॉर्क अदालत ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन के खिलाफ 250 मिलियन डॉलर के धोखाधड़ी के आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री तब्बू को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में राहत देते हुए उनके नाम, आवाज और फोटो के बिना अनुमति ऑनलाइन इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.

Supreme Court Order: असम एनआरसी (NRC) मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और असम सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है. कोर्ट में दायर याचिकाओं में एनआरसी की अंतिम सूची के पुनः सत्यापन और शामिल लोगों को पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ती ड्रग्स समस्या और संगठित ड्रग तस्करी नेटवर्क पर गंभीर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है.

मणिपुर हिंसा मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और एनआईए के लिए अलग-अलग 2 स्पेशल कोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं. पीठ ने जांच में तेजी लाने और पीड़ितों को चार्जशीट देने का सख्त आदेश दिया है.

Ayodhya Ram Mandir Donation Case:अयोध्या राम मंदिर चंदा गड़बड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को अगले सप्ताह के लिए टाल दिया है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण कोर्ट ने यह फैसला लिया. मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी जल्द ही अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट सौंपेगी.

Abhishek Banerjee News: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए तीन सप्ताह विदेश जाने की अनुमति दी है. जानें कोर्ट ने यात्रा और इलाज को लेकर क्या शर्तें लगाईं.

Ramchandra Chhatrapati Murder Case: सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हाई कोर्ट से मिली बरी की राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राम रहीम और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तारीख तय की है.

Kaveri Water Dispute: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच तनाव बढ़ गया है. सुप्रीम कोर्ट 13 अगस्त को तमिलनाडु की याचिका पर सुनवाई करेगा. किसानों ने भी विरोध प्रदर्शन किया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital