सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, रिहाई के आदेश पर तुरंत स्टे लगाने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मेघालय सरकार ने दलील दी है कि बीएनएस (BNS) की धारा में महज एक टाइपिंग एरर के कारण हाई कोर्ट ने आरोपी को अनुच्छेद 22(1) के तहत जमानत दे दी.
नकली दवा रैकेट मामले में गिरफ्तार हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, CBI रिमांड बढ़ाने की मांग खारिज
नकली दवा रैकेट से जुड़े कथित 3 करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
अदालती आदेश को हल्के में लेना पड़ा महंगा, नाबालिग बेटी के हक के लिए हाई कोर्ट ने लिया इंटरपोल का सहारा
Delhi High Court Maintenance Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने नाबालिग बेटी को भरण-पोषण (मेंटेनेंस) न देने पर ब्रिटेन में रह रहे पिता को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई को इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का भी निर्देश दिया है.
TMC बैंक अकाउंट फ्रीज मामला: कोलकाता हाई कोर्ट ने मांगा खातों का ब्योरा, 8 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Kolkata High Court Hearing: कोलकाता हाई कोर्ट ने TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में 7 जुलाई तक खातों का पूरा ब्योरा मांगा है. बागी विधायकों की शिकायत और अंदरूनी विवाद के बाद पार्टी के करीब 440 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगाई गई है.
बृजभूषण शरण सिंह केस में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, 3 अगस्त को राऊज एवेन्यु कोर्ट सुनाएगी बड़ा निर्णय
महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर के खिलाफ अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. एसीजेएम अश्विनी पंवार की कोर्ट इस मामले में 3 अगस्त को अपना निर्णय सुनाएगी.
रवि किशन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत: गूगल को 3 दिन में आपत्तिजनक और पोर्नोग्राफिक कंटेंट हटाने का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए गूगल को उनके खिलाफ मौजूद आपत्तिजनक और पोर्नोग्राफिक कंटेंट वाले यूआरएल को 3 दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने हस्तियों के पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित रखने पर जोर दिया.
वायरल गर्ल मोनालिसा से शादी पड़ी भारी, फिल्म प्रोड्यूसर फरमान खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत
Mahakumbh Viral Girl Case: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा से शादी का दावा करने वाले फिल्म निर्माता मोहम्मद फरमान खान की अग्रिम जमानत याचिका विशेष अदालत ने खारिज कर दी.
न्यायिक फैसलों में AI के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फैसले लेने की पूरी जिम्मेदारी इंसानों की ही रहेगी
सुप्रीम कोर्ट ने दिवालियापन मामले में NCLT और NCLAT के आदेश को रद्द कर दिया है, क्योंकि इसमें AI द्वारा तैयार काल्पनिक कानूनी फैसलों का सहारा लिया गया था. जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पर अंतिम नियंत्रण केवल मानव का ही होना चाहिए.
सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, 3 जुलाई को सुनवाई के लिए अदालत तैयार
सुप्रीम कोर्ट इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर 3 जुलाई को सुनवाई करेगा. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इसे गंभीर मामला बताते हुए त्वरित सुनवाई की मांग की है.
मॉब लिंचिंग केस में सजा सुनाने वाली जज तबस्सुम खान को धमकी; सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई गंभीर चिंता
मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा में 2022 के नजर अहमद मॉब लिंचिंग मामले में 7 दोषियों को उम्रकैद सुनाने वाली न्यायाधीश तबस्सुम खान को मिल रही धमकियों की सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने तीखी निंदा की है और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.





