Bharat Express DD Free Dish

लीगल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार किसी जब्त विमान (हॉकर 800 A) की नीलामी करते हुए उसे 3 करोड़ रुपये में बेच दिया है.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित हमले के मामले में कोलकाता हाई कोर्ट का रुख किया है और उन्हें कानूनी संरक्षण दिए जाने की मांग की है.

Delhi High Court Order: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया को बड़ी अंतरिम राहत देते हुए भारत-इंग्लैंड सीरीज और एशिया कप जैसे खेल आयोजनों की अवैध लाइव स्ट्रीमिंग करने वाली वेबसाइटों को तुरंत ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने साफ कहा कि खेल प्रसारण की पायरेसी से सख्ती से निपटा जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की तीन निजी बिजली वितरण कंपनियों बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) के सीएजी के नेतृत्व में किए जा रहे ऑडिट पर फिलहाल रोक लगा दी है और मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है.

मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होने जा रहे हैं. कॉपरेटिव बैंक घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के 'लिली थॉमस' कानून के तहत उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी.

ध्रुव राठी के विवादित यूट्यूब वीडियो को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने ग्रिवांस अपीलीय समिति (GAC) को 15 दिनों के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है.

केरल हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर हुई छापेमारी के दौरान ईडी (ED) अधिकारियों पर हुए हमले की सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन की खंडपीठ ने राज्य पुलिस की जांच को सही बताते हुए याचिका का निपटारा किया.

ED TTI Network Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमेरिकी संगठन द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI) और उसके भारत स्थित नेटवर्क पर विदेशी डेबिट कार्डों के जरिए कथित तौर पर 92.55 करोड़ रुपये भारत लाने का आरोप लगाया है.

BJP MLA Raju Singh Case: साल 2018 में दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फार्महाउस में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में महिला की मौत के मामले में दोषी पाए गए बिहार के बीजेपी विधायक राजू सिंह की सजा पर कोर्ट कल (4 जुलाई) को फैसला सुनाएगी.

पुणे पुलिस ने केतन हत्याकांड के छिपे राज उगलवाने के लिए मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने हेतु कोर्ट में अर्जी दी है. इस मामले के बीच देश में महिला कैदियों को मिलने वाली फांसी की सजा और 1955 के रतनबाई जैन केस की कानूनी चर्चाएं तेज हो गई हैं.