Bharat Express DD Free Dish

लीगल

मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत के मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी.

सीबीआई ने हरियाणा में ₹60.54 करोड़ के सरकारी फंड गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन प्रधान सचिव व वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में दिल्ली-एनसीआर सहित 6 ठिकानों पर छापेमारी भी की गई है.

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढावे की कथित गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को अवैध हिरासत के एक मामले में 10 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था.

कोलकाता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए पार्टी को नियमित प्रक्रिया के तहत याचिका दाखिल करने को कहा है.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों तथा सांसदों-विधायकों पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने देश में पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील को मामले को रजिस्ट्रार के समक्ष मेंशन करने का निर्देश दिया.

Supreme Court Adoption Case: सुप्रीम कोर्ट ने भारत में गोद लेने की प्रक्रिया में हो रही देरी और अत्यधिक कागजी कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए CARA और केंद्र सरकार को फटकार लगाई है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने खाड़ी देश में रहने वाले सीबीएसई प्राइवेट छात्र प्रांशु पटेल का परिणाम जारी कर दिया है. कोर्ट ने छात्र को केंद्र की नई मूल्यांकन पॉलिसी को दोबारा चुनौती देने की अनुमति भी दे दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के न्यायिक अधिकारी अरविंद मल्होत्रा की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठता के आधार पर हाई कोर्ट जज बनने का दावा नहीं किया जा सकता और कॉलेजियम के फैसलों में न्यायिक हस्तक्षेप सीमित है.