Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में दायर याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह बाद करने का निर्देश दिया है.

उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए विभाग के भीतर मजबूत लोकल सिस्टम बनाने की वकालत की है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट में 5 साल बाद मामले आने से न्याय में देरी होती है.

दिल्ली दंगा 2020 के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट 27 जुलाई को ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों की सजा पर बहस सुनेगा.

ताज ट्रेपेजियम जोन (TTZ) में नए उद्योगों की अनुमति पर सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति बनाने के संकेत दिए हैं. कोर्ट हर आवेदन की वैज्ञानिक जांच कर यह तय करना चाहता है कि संबंधित उद्योग प्रदूषण फैलाता है या नहीं.

Delhi High Court: दिल्ली HC ने राजधानी में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और आम लोगों को हो रही परेशानियों पर संज्ञान लिया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन न होने पर चिंता जताते हुए 31 जुलाई तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

NEET Protest: NEET UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन और 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा, विदेशी फंडिंग और सोनम वांगचुक की भूमिका की जांच की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है.

Sonam Raghuvanshi case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी. कोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया है.

नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और 20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा की एनआईए जांच कराने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इसमें राजनीतिक दलों और सोनम वांगचुक की भूमिका की जांच की मांग भी शामिल है.

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट डॉक्टर मनोज भगवानराव शिरूरे और शिवराज मोटेगांवकर की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital